The Lallantop
Advertisement

'गन' चक्कर के चलते रोए ओबामा

अमेरिका में हर तीसरे आदमी के पास लाइसेंसी गन है. आए दिन हादसे होते ही रहते हैं.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2016, 04:20 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका में बंदूक का कल्चर इत्ता बढ़ गया 37 परसेंट अमेरिकी बंदूक वाले हैं. मतलब हर तीसरा आदमी कोई न कोई छोटी या बड़ी बंदूक रखे हुए है. वो भी लाइसेंसी. जिनके पास लाइसेंस नहीं है उनकी गिनती करने कौन जाए. एक एनालिसिस में बात पता चली कि 2001 से 2013 तक साढ़े चार लाख अमेरिकी गोली का शिकार हुए. ये मार काट बाहर वालों ने नहीं उनके अपनों ने मचाई. ओबामा इमोशनल हुए. 14 दिसंबर 2012 को सैंडी हुक स्कूल में हुई गोलीबारी का जिक्र किया. जिसमें 20 बच्चे और स्टाफ के 6 लोगों को बेरहमी से गोलियां बरसा कर मार दिया था. एक 20 साल के सनकी लौंडे एडम ने. इस हादसे के बाद तमाम बच्चों ने प्रेसीडेंट के नाम दर्द भरे खत लिखे थे. letter-contents ओबामा ने कहा कि अगर हमको उस कातिल की तस्वीरों की जगह हादसे के बाद स्कूल के अंदर का नजारा दिखाया जाता तो शायद हम इसके लिए कुछ सोच पाते. प्रेसीडेंट का मानना है कि बंदूक के लाइसेंस सिर्फ जिम्मेदार लोगों को मिलने चाहिए. वो भी पूरी छानबीन के बाद. आदमी के करेक्टर और क्रिमिनल रिकॉर्ड देखने के बाद. https://www.youtube.com/watch?v=6GgIKz74HoQ

Advertisement

Advertisement

()