The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • NSUI students protest as Sumbramaniam Swamy is set to speak at Ram Mandir Seminar organised at DU

मैं जो कहता हूं वो होता है, राम मंदिर बनकर रहेगा: स्वामी

सेमिनार के चीफ स्पीकर हैं BJP लीडर सुब्रमण्यम स्वामी.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2016, 09:41 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
राम मंदिर के कंस्ट्रक्शन को लेकर चल रहा विवाद जरा और बढ़ गया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में शनिवार हो रहा है राम मंदिर पर सेमिनार. जिसके चीफ स्पीकर हैं BJP लीडर सुब्रमण्यम स्वामी. वही सुब्रमण्यम स्वामी जो राम मंदिर के नाम पर उछलने के लिए पहले से बदनाम हैं. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, अशोक सिंघल ने कहा था कि स्वामी तुम राम मंदिर बना सकते हो. भारतीय संस्कृति के लिए राम मंदिर बनाना जरूरी है. मैं जो कहता हूं. वो होता है. मैं कह रहा हूं. राम मंदिर बनेगा तो राम मंदिर बनकर ही रहेगा. कांग्रेस के स्टूडेंट विंग के मेंबर इस 'श्री राम जन्म भूमि टेम्पल: द इमर्जिंग सिनैरियो' नाम के सेमिनार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. सेमिनार का वेन्यू है यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी. सेमिनार को करवाने वाले लोग हैं 'अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ' जो विश्व हिंदू परिषद के लीडर अशोक सिंघल की संस्था है.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()