The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • now you can get reliance jio sim at your home or office by home delivery, know how

रिलायंस वाले आपके घर आकर देंगे जियो सिम, बस एक शर्त है

जियो सिम की होम डिलीवरी के नाम खूब घपला हुआ, लेकिन अब खुद रिलांयस ये काम करेगा.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विशाल
2 नवंबर 2016 (Updated: 2 नवंबर 2016, 08:23 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हमारे यहां मार्केट में जब भी कोई नई चीज लॉन्च होती है, तो साथ में बौखल बनाने वाले भी हुलरने लगते हैं. रिलायंस जियो के साथ भी यही हुआ. जियो का सिम फ्री में बंट रहा था, इसलिए बड़ा मारामारी हो गई थी. इसी बीच दो-चार ठो कंपनियां आईं और बोलीं कि टेंशनियाओ नहीं, हम घर आकर दे देंगे जियो सिम. तीन-चार हफ्ते तक हजारों लोगों का कटता रहा, तब जाकर पता चला कि धोखा हो रहा है.

लेकिन दोस्त, अबकिन बड़ी जबराट खबर आई है. नई वाली रिपोर्ट के हिसाब से रिलायंस आपके घर आकर जियो सिम देगा. एक बार फिर समझ लो. कोई दूसरी कंपनी नहीं, खुद रिलायंस जियो का आदमी आएगा सिम लेकर आपके पास. इसके लिए यहां क्लिक करिए. इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा, वहां आप सिम की अपनी जरूरत और डिलीवरी वाली जानकारी दर्ज करा सकते हैं.

jio-doorstep

शर्त बस एक ही है. क्या है, लो पढ़ लो.

डिलीवरी वाली डीटेल देने से पहले आपके पास दो ऑप्शंस होंगे. पहला 'हाउसिंग कॉम्प्लेक्स' और दूसरा 'एंटरप्राइस'. दोनों फॉर्म देखने के बाद हमें पता चला कि अगर किसी कंपनी के ऑफिस से सिम मंगाए जाएंगे, तो उन्हें 'एंटरप्राइस' वाले फॉर्म में अपनी जानकारी देनी होगी और अगर किसी हाउसिंग सोसायटी में सिम मंगाए जाएंगे, तो 'हाउसिंग कॉम्प्लेक्स' वाले फॉर्म में डीटेल देनी होगी. 'एंटरप्राइस' वाला फॉर्म कंपनी के CEO, मार्केटिंग हेड, परचेसिंग हेड, HR या कोई एग्जिक्यूटिव भर सकता है, जबकि 'हाउसिंग कॉम्प्लेक्स' वाला फॉर्म किसी हाउसिंग सोसायटी का चेयरमैन भर सकता है.

jio-home-delivery

लेकिन रिलायंस आपके पास जियो सिम लेकर तभी आएगा, जब आप कम से कम 40 सिम मंगाएंगे. ये चीज कंपनी और हाउसिंग सोसायटी, दोनों पर लागू होती है. जब जियो एग्जिक्यूटिव सिम लेकर आ जाएगा, तो आपको उसे 'माइ जियो ऐप' से मिला बारकोड दिखाना होगा. इसके बाद आप अपने आधार कार्ड की मदद से eKYC प्रॉसेस से सिम रजिस्टर कर सकते हैं.

अभी होम डिलीवरी की सर्विस किसी एक आदमी के लिए नहीं है. जियो सिम की होम डिलीवरी की सर्विस अभी तक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद में चल रही है. तो अब इंतजार किस बात का? इन शहरों में बैठे हो, तो 40 लोग इकट्ठा करो और मंगा लो जियो सिम.


ये भी पढ़ें:जियो का असली मजा दिल्ली-यूपी वाले नहीं, कहीं और के लोग उठा रहे हैंफ्री जियो 3 महीना बढ़ाओ या 6 महीना, ये 5 चीजें ठीक हुए बिना मैं एक पैसा नहीं दूंगाइन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगाजियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएंनीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिएजियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबररिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई हैक्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा देंबिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़

Advertisement

Advertisement

()