The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Now BSP MLA from MP abused Dayashankar singh and BSP workers protest over Mayawati issue

बसपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, 'दयाशंकर की बहन को पेश करो'

देशभर में दयाशंकर के मायावती पर किए कमेंट का विरोध हुआ. पर विरोध करने वालों ने मायावती की नहीं दयाशंकर की जुबान बोली.

Advertisement
pic
21 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2016, 04:21 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मायावती को वेश्या बोलने वाले दयाशंकर सिंह भागे हुए हैं. पुलिस उनकी खोज में लगी हुई है. पर ये मामला दिन भर गरमाया रहा. इस मुद्दे पर देश भर में विरोध प्रदर्शन हुआ. पर विरोध और प्रदर्शनों में जो कार्यकर्त्ता शामिल थे, उनकी भी भाषा और तेवर दयाशंकर सिंह से कम नहीं थे.

अब एमपी में BSP विधायक ने दयाशंकर सिंह को बताया नाजायज औलाद

पहली घटना है एमपी की. यहां BSP विधायक उषा चौधरी ने तो दयाशंकर सिंह और उसके परिवार के डीएनए को ही खराब बता दिया. उषा खुद पर कंट्रोल नहीं रख सकीं और बोलते-बोलते उन्होंने दयाशंकर सिंह को नाजायज औलाद तक बोल दिया. उषा चौधरी सतना जिले की रैगांव से बीएसपी की विधायक है. मायावती पर कमेंट से नाराज और गुजरात में हुए दलित अत्याचार के विरोध में बीएसपी ने एमपी विधानसभा में जमकर हंगामा किया. इसके बाद बसपा विधायकों ने एमपी में भी विधानसभा से इस मुद्दे पर वाक आउट किया. वैसे एमपी में बीएसपी के बस चार ही विधायक हैं. फिर बसपा विधायकों के पीछे-पीछे कांग्रेस के विधायकों ने भी वाक आउट किया. दूसरा वाकया है लखनऊ के हजरतगंज का. जहां बसपा कार्यकर्ता अंबेडकर की मूर्ति के नीचे विरोध करने के लिए जुटे थे. दयाशंकर सिंह के खिलाफ बसपा कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारे लगाए.

लखनऊ में लगे 'दयाशंकर की बहन को पेश करो' जैसे नारे

यहां भी ये कार्यकर्त्ता जिस बात का विरोध करने आए थे वही करते दिखे क्योंकि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, 'दयाशंकर कुत्ते को फांसी दो,' 'दयाशंकर की बहन को पेश करो' जैसे नारे लगते रहे. ये कार्यकर्त्ता जो तख्ती लेकर पहुंचे थे उस पर भी दयाशंकर सिंह के लिए गालियां लिखी हुई थीं. बसपा सुप्रीमो ने कल संसद में प्रदर्शनों के बारे में चेतावनी भी दी थी. उस चेतावनी का आज पूरा असर दिखा. पर मायावती ने ये भी कहा था कि मैंने किसी को कभी गाली नहीं दी. उसका कोई असर नहीं दिखा. विरोध करने वालों ने जमकर गालियां दीं. वो मायावती की नहीं दयाशंकर सिंह की जुबान में बोलते दिखे. वैसे पुलिस को भीड़ का अंदाजा था तो बैरीकेडिंग वगैरह का पहले से इंतजाम कर लिया गया था पर फिर भी राहगीर दिन भर जाम से जूझते रहे. हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सवेरे से ही वहां पहुंचे हुए थे. कुछ लोगों ने दयाशंकर के लिए फांसी की मांग भी की. इन गुस्साए BSP कार्यकर्ताओं ने एक पूर्व BJP विधायक की गाड़ी पर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी पर लगा झंडा नोच लिया. किसी तरह पुलिस उनको बचा पाई.

Advertisement

Advertisement

()