दीवाली आते ही सभी जगहों पर ऑफर और छूट की भरमार आ जाती है. पर रेलवे भी इसमेंशामिल हो गया है. ये अनूठी बात है. रेलवे आपको जो दीवाली बोनांजा देने वाला है उसकेहिसाब से आप रेलवे की नई 92 पैसे में 10 लाख तक का इंश्योरेंस देने वाली पॉलिसी काफायदा मात्र 1 पैसे में उठा सकते हैं. और ये ऑफर आज से यानी शुक्रवार से ही लागूहै. ट्रेन यात्रियों के लिए ये एक ऐसी इंश्योरेंस स्कीम है जो उनकी मर्जी पर निर्भरकरती है. चाहें तो लें, चाहें तो न लें. तो अब इसे वो चाहें तो बस एक पैसे में लेसकते हैं. 1 सितंबर को जबसे ये स्कीम लांच हुई है. तबसे इसे अपनाने वाले तेजी सेबढ़ते जा रहे हैं. IRCTC ने ये भी कहा है कि जनता ये न समझ ले कि अब हो गया तोहमेशा रहेगा. शॉर्ट पीरियड भर के लिए ही है स्कीम. IRCTC के जरिए जित्ती टिकट 31अक्टूबर तक बुक करोगे सबपर ये लागू होगा. स्कीम लांच करते हुए IRCTC के चेयरमैन औरमैनेजिंग डायरेक्टर एके मनोचा बोले, हमने इसके दाम इसलिए कम किए हैं कि ज्यादा सेज्यादा ट्रैवल करने वाले लोग इस स्कीम को अपनाएं और इसका फायदा उठाएं. हमारी ओर सेट्रैवल करने वाले लोगों के लिए ये एक तोहफा है.अभी किस क्राइटेरिया में कितना मिलता है मुआवजा –एक्सीडेंट में मौत हो जाए या कोई बॉडी पार्ट हमेशा के लिए कट जाए तो – 10 लाख रुपयेका मुआवजा एक्सीडेंट में कोई बॉडी पार्ट कट जाए पर इलाज संभव हो तो – 7.5 लाख कामुआवजा घायल होने पर हॉस्पिटल में इलाज के लिए – 2 लाख रुपये मौत के बाद डेडबॉडी लेजाने के लिए – 10 हजार रुपये ये भी जान लीजिए की इंश्योरेंस किसी कंपनी और रेलवे केकस्टमर के बीच का मसला होगा. रेलवे का इंश्योरेंस दिलाने में कोई रोल नहीं होगा.रेलवे ने अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनीज से इसके लिए कांट्रैक्ट कर रखा है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -खुशखबरी, ट्रेन में कुछ भी खो जाए टेंशन नहीं लेने का, क्योंकि पैसे रेलवे देगा!