पकड़ी गई पुलिस वालों का शिकार करने वाली 'लेडी डॉन'
लेकिन जेल ले लाते समय लेडी पुलिस के मुक्का मारा और चलती जीप से कूद गई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक 'लेडी डॉन' पकड़ी गई हैं. जगह फर्रूखाबाद. साथ में पकड़ा गया है आधा किलो नशीला पाउडर. जेल लाते समय भागने की कोशिश में वो चलती जीप से कूद भी गई. पर पुलिस ने फिर उसे पकड़ लिया.
इस लेडी डॉन का नाम मीरा जाटव है. उनकी खासियत ये थी कि उनके शिकार आम लोग नहीं, बल्कि पुलिस वाले होते थे. लेकिन बेइज्जती के डर से कोई शिकायत नहीं कर पाता था. उल्टा, कई सिपाहियों ने उसकी सरपरस्ती ले ली थी और मदद किया करते थे. मीरा जाटव ने कन्नौज, कानपुर और फिरोजाबाद के वर्दी वालों के नाक में दम कर रखा था. उस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें लूट, मारपीट और कोतवाली में डकैती के केस भी हैं.
कमलागंज थाने के इंस्पेक्टर ने 29 अप्रैल को लेडी डॉन पर धमकी देने का केस दर्ज कराया था. उसने इंस्पेक्टर को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी थी.
इसके पहले उसके गुर्गे राजेश और विनय पकड़े गए थे. उन्होंने कबूला था कि वो मीरा के इशारे पर ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करते थे. तब पुलिस ने मीरा की तलाश शुरू की तो कुछ पुलिस वाले उसकी पैरवी करने लगे.
30 अप्रैल को आखिर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई. इंस्पेक्टर इंचार्ज सालिग्राम ने बताया कि गिरफ्तारी के पेपर वर्क्स और फॉर्मैलिटीज में देर हो गई. रात 10 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया.
कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे सरकारी जीप से डिस्ट्रिक्ट जेल ले जा रहे थे. तभी लेडी डॉन ने लेडी पुलिस के मुंह पर हाथ मारा. जब तक कोई कुछ समझ पाता वो खिड़की खोल के चलती जीप से कूद गई. हालांकि, गिरने से उसे चोट लग गई और पुलिस ने उसे फिर धर लिया.
पुलिस अब लेडी डॉन की मदद करने वाले पुलिस वालों का भी पता लगाएगी. इसके लिए सर्विलांस टीम मीरा की कॉल डिटेल्स चेक करेगी.

