इस समय जिस तरह के हालात हैं, लगता है हम बैंक में लाइन लगा लगा कर ही खर्च होजाएंगे. घंटों लाइन में लगे रहो तब भी गारंटी नहीं कि पैसे का मुंह देखने को मिलेगाही. रंग छोड़ने वाले ख़ास नोट लेने के लिए बड़ी मार मची हुई है. कई जगह लोग आपस में लड़बैठे. लोगों ने तरह-तरह की स्कीम निकाल रखी है. जावेद हबीब सैलून वाले अभी भी पांचसौ-हजार के पुराने नोट ले रहे हैं. पे-टीएम वालों की बाछें खिली हुई हैं. ऐसे समयमें कोई आपको बिना लाइन लगाए पुराने नोटों के बदले सौ-सौ के नोट थमा जाए तो? वो भीइमरजेंसी में. तब तो उछल पड़े कोई भी. ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में.यहां भर्ती मरीजों के परिवार वालों के चेहरे खिल गए. हुआ ये कि अस्पताल में कुछपोस्ट-ऑफिस वाले पहुंच गए. ये लोग गोल डाक-खाना जीपीओ के थे. उनके हाथों में रुपएथे. उन्होंने लोगों के पुराने नोटों के बदले नए नोट दिए और एक हजार, पांच सौ केनोटों के बदले सौ-सौ के नोट भी दिए. वैसे तो सरकार ने कहा है कि अस्पतालों मेंपुराने नोट लिए जाएंगे लेकिन लोगों को रोज के खर्चे और दवा खरीदने में दिक्कत होरही थी. पोस्ट-ऑफिस के इंचार्ज कैलाश चन्द्र शर्मा के साथ योगेन्द्र शर्मा और रामअवतार पैसे एक्सचेंज करने के लिए पहुंचे थे. वो हर बेड तक जा रहे थे. लोगों सेफॉर्म के साथ आईडी और भर्ती स्लिप ले रहे थे. इसके बाद उन्होंने 4500 रुपए तक नोटएक्सचेंज किए. मां के इलाज के लिए आई एक लड़की रेनू ने बताया कि उसकी मां नौ नवम्बरसे अस्पताल में भर्ती है. पैसे ख़त्म हो गए थे और खाने के लिए भी पैसे नहीं थे. कोईदुकानदार पांच सौ के नोट नहीं ले रहा था. पोस्ट-ऑफिस वालों ने बड़ी हेल्प की. एक औरमरीज के रिश्तेदार ने कहा कि हम घंटों बैंक में लाइन में खड़े रहे लेकिन हमें पैसेनहीं मिले. नई दिल्ली के जीपीओ के डायरेक्टर हरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस पहल सेजरूरतमंदों की मदद होगी. हर कोई बैंकों या पोस्ट-ऑफिस तक नहीं पहुंच सकता. कुछ भीहो इस पहल की तारीफ़ तो बनती है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशान्त ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-सोनम गुप्ता से पहले ये बन चुके हैं ‘नोट लेखकों’ का निशानाअब भी जिसका रंग न छूटे, नोट वही तो जाली हैनोटबंदी से लौटा बार्टर सिस्टम, 3 किलो गोभी दो, 1 किलो मछली लोप्याज खरीद कर 2000 के नोट की फोटोकॉपी ही थमा गयाक्या लोग नेपाल में खपा रहे हैं हजारों करोड़ का काला धन और नकली नोट?कौन सा ATM पैसा उगल रहा है, पता करने का सिंपल तरीकाये मशीन देखो, 500-1000 के नोट खुल्ले कर रही है!2000 के नोट पर अब गांधी की जगह आपकी फोटो!ATM की लाइन में लगने से पहले यहां जान लो, पैसे मिलेंगे या नहींसलाम ATM में पैसे भरने वालों को करो, जो कई रातों से सोए नहीं