इस कमाल की डांसर को इतनी बुरी बात बोली गयी कि डांसर ने इंडिया छोड़ने का मूड बना लिया
करीना कपूर के शो पर डांसर ने ख़ुद खोले राज
Advertisement

लोग कुछ भी बोलते हैं. नोरा फतेही तक को टैलेंटलेस बोला था. फोटो - यूट्यूब
Quick AI Highlights
Click here to view more
नोरा फतेही. उनके काम से कौन वाकिफ़ नहीं. ग़ज़ब पॉपुलर हैं. उनके करियर का ग्राफ भी ऊपर-नीचे रह चुका है. इतना ऊपर नीचे कि एक बार एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें टैलेंटलेस तक कह डाला था. मतलब जिसके अंदर कोई टैलेंट न हो. और नोरा ने खुद ये बात बतायी है.
दरअसल, नोरा करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट विमेन वॉन्ट’ पर बतौर गेस्ट आई थी. नोरा से पहले इस शो पर सारा अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, काजोल जैसे नाम आ चुके हैं. इसी दौरान नोरा ने अपना ये अनुभव साझा किया. बताया कि कैसे एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें घर बुलाकर टैलेंटलेस कहा, और बुरी तरह डांटा भी. इसपर नोरा को इतना बुरा लगा कि इंडिया छोड़ने तक का फैसला ले लिया था.
नोरा ने बताया,
बता दें कि फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ नोरा का शॉट टू फेम थी. उसके एक गाने ‘दिलबर-दिलबर’ से वे बेहद पॉपुलर हुई थी. साल 2019 में आयी फ़िल्म 'बाटला हाउस' में ओ साक़ी साक़ी के रीमिक्स उन पर ही फ़िल्माया गया था. ये भी बड़ा फ़ेमस हुआ था. इसके बाद उन्होंने ‘स्त्री’, ‘भारत’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में भी काम किया. वे अब अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘भुज: दी प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नज़र आएंगी.

एक कास्टिंग डायरेक्टर थी, जिससे मैं इंडिया आने के कुछ महीनों बाद मिली. उसने तब मुझे ऐसा फ़ील करवाया कि मैं लगभग अपना बैग पैक कर इंडिया छोड़ने के लिए तैयार हो गई. उसने मुझसे कहा था कि यहां आपके जैसे बहुत लोग हैं. हमारी इंडस्ट्री आप जैसे लोगों से परेशान हो चुकी है. वो मुझ पर चिल्ला रही थी. वो चिल्ला रही थी कि तुम टैलेंटलेस हो, हम तुम्हें इस इंडस्ट्री में नहीं चाहते.नोरा ने इसके आगे कहा,
उस समय मुझे बहुत बुरा फ़ील हुआ और मैं बहुत रोई. क्यूंकि मैं उनके पास खुद नहीं गई थी, उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया था. मैं उन्हें जानती भी नहीं थी. उन्होंने मुझे अपने घर सिर्फ चिल्लाने के लिए बुलाया. तब मैं इस देश में नई थी, मुझे लगा यहां सब ऐसे ही बिहेव करते हैं. लोगों को घर बुलाकर उनपर चिल्लाते हैं.