The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Non-Subsidised LPG rate increased from 19 rs to 22 rs from 1 January Price Up Rs 140 per Cylinder Since August

नए साल पर महंगाई का स्पेशल पैकेज, रेल टिकट के बाद LPG सिलिंडर के भी दाम बढ़ गए

अगस्त से LPG करीब 140 रुपए तक महंगी हो चुकी है.

Advertisement
pic
1 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2020, 07:26 AM IST)
Img The Lallantop
लगातार बढ़ रही कीमतों से बस 'क्वीन' की कंगना रनौत का डायलॉग याद आता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
नया साल 'मुबारक' हो. खर्चे से जुड़े डबल डोज़ के साथ. महंगाई के स्पेशल पैकेज के साथ. 1 जनवरी से बिना सब्सिडी वाला LPG यानी घरेलू गैस सिलिंडर महंगा हो गया है. महानगरों में 19 से लेकर 21.50 रुपए तक इसकी कीमत बढ़ी है. लगातार पांचवें महीने LPG के दाम बढ़े हैं. इसके साथ ही रेलवे ने भी किराये  में 1 पैसे से लेकर 4 पैसे प्रति किमी तक बढ़ोतरी की है. दूरी जितनी ज़्यादा होगी, किराया उतना बढ़ेगा. #14.2 किलो वाला इंडेन गैस 21.5 रुपए तक महंगा हुआ महानगरों में 14.2 किलो वाला इंडेन गैस 21.5 रुपये तक महंगा हो गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 714 रुपए, कोलकाता में 747 रुपए, मुंबई में 684.50 रुपए और चेन्नई में 734 रुपए है.
अगस्त, 2019 से LPG करीब 140 रुपए प्रति सिलिंडर तक महंगी हो चुकी है.
दिल्ली में इसकी कीमत 19 रुपए, मुंबई में 19.50 रुपए, कोलकाता में 21.50 रुपए और चेन्नई में 20 रुपए बढ़ी है. #19 किलो वाला सिलिंडर 33 रुपये तक महंगा वहीं, 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत भी बढ़ी है. इसमें करीब 33 रुपए तक का इजाफा हुआ है. 1 जनवरी से इस सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपए, कोलकाता में 1308.50 रुपए, मुंबई में 1190 रुपए और चेन्नई में 1363 रुपए है. #रेलवे ने कितना किराया बढ़ाया है नॉन-सब अर्बन इलाकों में, नॉन-एसी गाड़ियों के सेकंड क्लास, स्लीपर और फ़र्स्ट क्लास के किराए में बदलाव हुआ है. हर एक किलोमीटर के सफर पर 1 पैसे का किराया बढ़ा है. मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है. एसी वाली गाड़ियों के किराए में प्रति किलोमीटर चार पैसे बढ़ाए गए हैं.
यूट्यूब पर हिट होने के लिए ट्रेन के सामने सिलेंडर रखकर वीडियोज़ बनाए, पुलिस ने पकड़ लिया

Advertisement

Advertisement

()