नोकिया 3310. मन करे तो बात कर लीजिए, मन करे तो उछाल कर आम गिरा लीजिए. दोनों कामहो जाते हैं. बस एक अड़चन थी, इसमें जियो नहीं चलता था. माने फोन 4G सपोर्ट नहींकरता था. अब ये दिक्कत दूर हो गई है. चीन में 3310 4G लॉन्च हो गया है. नोकिया केलिए फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन के लिए चाइना मोबाइल से पार्टनरशिप करली है. Nokia 3310 4G हिंदुस्तान में पहले से बिक रहे नोकिया 3310 2G का अपग्रेडेडवर्ज़न है. इसमें YunOS नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम होगा. ये ओएस एंड्रॉयड पर हीबना है. लेकिन इसे चीन के एमेज़ॉन कहे जाने वाले अलीबाबा ने बनाया है. फीचर-डिस्प्ले - 2.4 इंच QVGA (240 X 320) RAM - 256 MB स्टोरेज - 512 MB (microSD कार्डलगाकर 64 GB तक बढ़ाई जा सकती है) कैमरा - 2 मेगापिक्सल (LED फ्लैश) हेडफोन जैक -3.5 एमएम बैटरी - 1200mAh (इसमें फोन पांच घंटे तक 4G volte नेटवर्क पर बात होसकेगी; 16 घंटे तक MP3 प्लेयर चल सकेगा.) अन्य - Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ v4.0,माइक्रो यूएसबी पोर्ट रंग - नीला और काला. इंडिया में कब आएगा? 4G वाला 3310 इंडियामें (और दुनिया के दूसरे बाज़ारों में) कब आएगा और कितने में मिलेगा, इसका ऐलानमोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC)2018 में होगा. इस साल MWC फरवरी में स्पेन केबार्सिलोना में हो रही है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःबड़े पापा नोकिया 3310 लौट तो रहे हैं, पर ये फीचर और जबराट हैं1 मिनट में अपना फोन बनाएं ब्लैक ऐंड व्हाइट बिना किसी ऐप केएपल की ये तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाइए स्टीव जॉब्स किस दिमाग का नाम थाएक रुपए में स्मार्टफोन और पावरबैंक पाने का मौका!डीएसलार के दिन गए अब