The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Noida viral Video of woman assaulting guard in Cleo County Society

नोएडा: गेट खोलने में देरी हुई तो महिला ने गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला की जमानत हो गई है.

Advertisement
Noida viral Video
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रेब
pic
उदय भटनागर
11 सितंबर 2022 (Updated: 11 सितंबर 2022, 08:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नोएडा से एक महिला का गार्ड के साथ बदतमीजी और मारपीट करते वीडियो वायरल (Noida Viral Video) हो रहा है. मामला फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की क्लियो काउंटी सोसाइटी (Cleo County Society) का है. यहां सोसाइटी में रहने वाली महिला सुदिप्ता दास ने गेट खोलने में देरी होने पर सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल महिला की जमानत हो गई है.

आजतक की खबर के मुताबिक आरोपी महिला सुदिप्ता दास पेशे से प्रोफेसर हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने गेट खोलने में हुई देरी के बाद गार्ड को कई थप्पड़ जड़ दिए. घटना 10 सितंबर, शनिवार करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना के बाद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी.

Noida में पहले भी हुआ था Video Viral

नोएडा की एक महिला का गाली देते हुए वीडियो कुछ दिन पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब नोएडा में ही थप्पड़बाज महिला का वीडियो सामने आया है, जिसने गेट खोलने में देरी होने पर सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए. घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County सोसायटी का है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने आरोपी महिला सुदिप्ता दास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी जमानत भी हो गई है. बताया जा रहा है कि महिला पेशे से प्रोफेसर है.

इससे पहले नोएडा में ही एक महिला का गाली देते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र हाईराइज सोसायटी जेपी विशटाउन सोसायटी का था. यहां भव्या रॉय नाम की महिला ने गार्ड को गालियां दी थीं. वीडियो में वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आईं थीं. तब पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था. तब भी सोसाइटी का गेट खोलने में हुई देरी का ही मामला बताया जा रहा था. जहां कुछ मिनट की देरी होने पर महिला भड़क गई और गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करने लगी.

Video: श्रीकांत त्यागी के कथित अवैध निर्माण पर नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर चलवा दिया

Advertisement

Advertisement

()