फेमस होने के लिए ताऊ ने कार पेट्रोल से नहला दी, उसके बाद पता है क्या हुआ?
वीडियो में एक बुजुर्ग अपनी कार में खुद ही पेट्रोल भरते नजर आ रहे हैं. कुछ देर बाद टंकी ओवरफ्लो हो जाती है और पेट्रोल नीचे गिरने लगता है. पहली नजर में लगा कि ये गलती से हुआ, लेकिन कुछ ही सेकेंड में समझ आता है कि ऐसा गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया है.

सोशल मीडिया. आजकल इसके जरिए पॉपुलर होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं. कभी कोई इंसान ट्रेन की पटरी पर लेटा हुआ नजर आता है, तो कभी कोई पहाड़ पर जानलेवा स्टंट करता हुआ दिख जाता है. आलम ये होता है कि लोग अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल देते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग शख्स अपनी गाड़ी पर पेट्रोल बहाते हुए नजर आते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग अपनी कार में खुद ही पेट्रोल भरते नजर आ रहे हैं. कुछ देर बाद टंकी ओवरफ्लो हो जाती है और पेट्रोल नीचे गिरने लगता है. पहली नजर में लगा कि ये गलती से हुआ, लेकिन कुछ ही सेकेंड में समझ आता है कि ऐसा गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया है. वो भी रील बनाने के चक्कर में. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया.
एक यूजर ने लिखा,
‘’ऐसे लोगों को अरेस्ट क्यों नहीं किया जाता है, जो दूसरों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं. पेट्रोल पंप संचालक पर भी कार्यवाही करनी चाहिए.''
एक और यूजर ने लिखा,
‘’रील बनाने का नशा तो है ही. बाकी पैसों का भी नशा चढ़ा हुआ हैं, जो कि साफ-साफ दिख रहा है.''
वहीं एक और यूजर ने लिखा,
''इस आदमी को जल्दी अरेस्ट किया जाए.''
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा के DCP ने इस शख्स के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है.
बाइक को पेट्रोल से नहायाइससे पहले ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से वायरल हुआ था. इस दौरान एक युवक अपनी बाइक को पेट्रोल से नहलाता हुआ नजर आया था. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में खुद ही तेल भर रहा है. टंकी पूरी भर जाने और पेट्रोल ओवरफ्लो होने के बाद भी वो आदमी गाड़ी के टंकी पर पेट्रोल डालता रहता है. इसके बाद वो पेट्रोल से ही अपनी बाइक को धोता हुआ दिखाई देता है. वीडियो के वायरल होने के बाद अमरोहा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसकी बाइक को भी सीज कर लिया था.
दरअसल, पेट्रोल पंप पर इस तरह के स्टंट करना किसी खतरे से कम नहीं होता है. इस दौरान एक आदमी की छोटी सी भी गलती कई लोगों के ऊपर भारी पर सकती है.
वीडियो: ज्ञानवापी सर्वे के दौरान उड़ रही 'अफवाहों' पर मुस्लिम पक्ष बोला- 'सर्वे का बहिष्कार कर देंगे'

