The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Noida kiosk monthly rent price will blow your mind UP Viral

पान के खोखे का 1 महीने का किराया सवा तीन लाख, पान वाला 14 महीने का एडवांस देता है!

नोएडा के पान के खोखों का किराया सुन, वाकई दंग रह जाएंगे

Advertisement
pic
12 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2023, 10:51 AM IST)
Noida kiosk monthly rent price will blow your mind UP Viral
खोखे का किराया सवा तीन लाख रुपये (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हर मोहल्ले के किसी ना किसी नुक्कड़ पर एक खोखा तो जरूर होता है. वही जहां पान लगता है. तंबाकू-सिगरेट बिकते हैं. हालत ऐसी कि छुट्टे वापस लेने का भी दिल नहीं करता. छोटी-मोटी चीज बेचकर दुकानदार कितना ही कमा लेता होगा? अगर आप भी ये सोचकर खोखे पर छुट्टे पैसे छोड़ आते हैं तो रुको जरा. सबर करो (Uttar Pradesh Kiosk Rent News). क्योंकि शायद वो खोखा चलाने वाला आपसे दोगुना-तिगुना कमा रहा है.

नोएडा के सेक्टर 18 में एक पान के खोखे का किराया सवा तीन लाख रुपये तय हुआ है. ये रकम साल की नहीं, एक महीने की है. खोखा चलाने के लिए बकायदा नीलामी होती है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को जिले के सेक्टर-18 में किराए पर खोखों की नीलामी रखी थी. 10 खोखों में से सबसे बड़ी बोली सवा तीन लाख रुपये महीना के किराए की लगाई गई है. जिस शख्स ने ये बोली लगाई उसका नाम सोनू झा है. सेक्टर-18 में बीड़ी-सिगरेट बेचने का ही काम करता है.

20 लोगों ने लगाई बोली

अब आपको लग रहा होगा कि शायद कुछ बड़ा या अच्छा खोखा होगा. तो इस खोखे का क्षेत्रफल सिर्फ 7.59 वर्गमीटर है. प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि खोखे का आरक्षित किराया 27,000 रुपये महीना तय किया था. नीलामी में शामिल 20 लोगों को इससे ऊपर की बोली लगानी थी. कुल 10 खोखे नीलाम किए जाने थे. मंगलवार, 10 जनवरी को सात खोखों पर बोली लगाई गई. इस दौरान एक खोखे का किराया तीन लाख पच्चीस हजार रुपए तय हुआ.

बाकी खोखों की बोली 1 लाख 90 हजार रुपए, 1 लाख 80 हजार रुपए, 1 लाख तीन हजार रुपए, 70 हजार और 69 हजार रुपए पर लगी.

14 महीने का किराया एडवांस देना है

रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारी सोनू कुमार झा को 14 महीने का किराया एडवांस में देना है. कुल पैसा जमा होने के बाद 10 दिन में अलॉटमेंट लेटर दिया जाएगा. खबर जानकर बिजनेस जगत में खलबली मची हुई है. 

वीडियो: अमिताभ बच्चन ने बिसकुट के ऐड में क्या बोला कि जांच बैठी और दावा झूठा निकला?

Advertisement

Advertisement

()