The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Noida : A man beaten for objecting to men urinating in a public place

खुले में पेशाब करने पर टोका, तो घर तक पीछा करके पत्थरों से मारा!

सच जानने में पुलिस जुटी हुई है.

Advertisement
pic
1 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 1 जुलाई 2017, 09:15 AM IST)
Img The Lallantop
symbolic image
Quick AI Highlights
Click here to view more
लोगों के गुट ने इस बार नोएडा में एक शख्स को अपनी हिंसा का शिकार बनाया है. क्योंकि इस शख्स ने खुले में पेशाब करने वाले को ऐसा न करने के लिए टोक दिया था. ये गुट भी उसी भीड़ का हिस्सा है जो मौत का खेल खेल रही है. बर्दाश्त करने की ताकत खो चुकी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के नोएडा सेक्टर 49 में 32 साल के गौरव वसोया ने जब पब्लिक प्लेस में मूतने पर टोका तो उसे बुरी तरह पीटा गया. घटना गुरुवार शाम की है. पुलिस के मुताबिक एडवोकेट गौरव वसोया ने एक शख्स को खुले में मूतने से मना किया था तो मूतने वाले के साथियों ने उसे पीट दिया. पीटने वाले शराब के नशे में बताए जा रहे हैं. गौरव के पिता कुशलपाल सिंह का कहना है कि जब भीड़ ने गौरव के टोकने पर उससे बहस करनी शुरू की तो वो वहां से चला आया. वो घर आ रहा था, लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. और रास्ते में उसे बुरी तरह पीटा गया. मारने वाले कार से घर तक आए थे. घर आकर पत्थरबाज़ी की और कुर्सी उठाकर गौरव के दे मारी. एसपी (सिटी) अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पांच लोगों के खिलाफ सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं. ताकि मामले की सही जानकारी मिल सके और आगे की कार्रवाई की जा सके. खुले में पेशाब करने से टोकने पर पीटने का ये दूसरा मामला है. दिल्ली के मुख़र्जी नगर में 29 मई को एक आदमी ने पेशाब कर रहे दो लोगों को पब्लिक प्लेस में ऐसा न करने को कहा था. उन दोनों लोगों ने टोकने वाले को इतना पीटा था कि बाद में उसकी उसकी जान ही चली गई. भीड़तंत्र मज़बूत होता जा रहा है. दुःख नहीं मनाइए. विरोध तो करिए ही, लेकिन इस भीड़ में कौन लोग हैं जो हिंसा पर उतर आए हैं. उन्हें कानूनी सजा दिलाने में अहम कदम उठाइए, ताकि उन्हें रोका जा सके. अपनी जान की सुरक्षा के लिए अपनों के लिए. समाज की भलाई के लिए. देश के विकास के लिए. राष्ट्रीय एकता के लिए.
ये भी पढ़िए 

भीड़ ने महिला को पीटकर मार डाला, लोग हंसते रहे, वीडियो बनाते रहे

गोली इस महिला का सिर उड़ा देती, लेकिन इसने जो किया वो चौंकाने वाला है

 

Advertisement

Advertisement

()