शिवसेना के एक लीडर ने कहा, 'ठाकरे' के साथ दूसरी फिल्म नहीं लगने देंगे
नेता के बयान के बाद शिवसेना उतरी बचाव में.
Advertisement

25 जनवरी 2019 को तीन फिल्में सिनेमाघरों में लग रही हैं. जिसमें से एक है 'ठाकरे' जो आते ही विवादों से घिर गई है. जानिए क्या है विवाद.
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 दिसंबर, 2018 को शिवसेना के फाउंडर बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. इसमें बाल ठाकरे की भूमिका एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहे हैं. ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बाल की लाइफ के उन सभी विवादों के बारे में बात करेगी, जिनकी वजह से वो देश-दुनिया में जाने गए. ट्रेलर के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में है. इस बीच एक दूसरी वजह से भी फिल्म लोगों की ज़ुबान पर चढ़ती जा रहा है. और वो है शिवसेना का एक लोकल लीडर. शिव सेना के एक स्थानीय नेता ने ट्रेलर आते ही कहा कि पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म के रिलीज़ के दिन किसी और मूवी को सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे. क्या है ये पूरा माजरा हम आपको बता रहे हैं-

बाला लोकरे के फेसबुक टाइमलाइन से मिला पोस्ट.

'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मी बाई की बायोपिक है और 'चीट इंडिया' भारतीय शिक्षा विभाग में होने वाली धांधली के बारे में है. दोनों फिल्में 25 जनवरी को लग रही हैं.
एक है कंगना रनौत स्टारर 'मणिकर्णिका' और दूसरी है इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया'. इन दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने भी शिव सेना के बाला लोकारे के पोस्ट पर जवाब दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर कमल जैन ने कहा,
" हमारी फिल्म 25 जनवरी को ज़रूर आएगी... रानी लक्ष्मीबाई भी बाल ठाकरे की तरह नेशनल आइकन हैं. हमारे पास बहुत सारे सिनेमा हॉल्स और शोज़ हैं, जो इन दोनों फिल्मों को पर्याप्त रहेंगी. "
चीट इंडिया के प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने इस मसले में ज़्यादा कुछ न कहते हुए बस इतना कहा कि "हम सिचुएशन देखेंगे और उसके मुताबिक स्टेप लेंगे."
फिल्म ठाकरे का एक सीन जिसमें नवाज़ुद्दीन, बाल ठाकरे के अवतार में दिख रहे हैं.
फिल्म का ट्रेलर आते ही सेंसर बोर्ड ने इसके तीन डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है. साउथ इंडियन लोगों और बाबरी मस्जिद से जुड़े तीन डायलॉग्स हैं, जिनपर सेंसर बोर्ड ने ऐतराज़ ज़ाहिर किया, मगर फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर संजय राउत ने इसका जवाब दिया और कहा-
Video : फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की 7 दिलचस्प बातें
>>कौन है वो शिव सेना का नेता और उसने क्या कहा?
शिव सेना के लोकल नेता का नाम बाला लोकारे है. वो पार्टी से रिलेटेड फिल्म कर्मचारियों की यूनियन 'चित्रपट सेना' का सेक्रेटरी है. लोकारे ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि " पार्टी किसी और फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज़ नहीं होने देगी. जो भी उस दिन फिल्म रिलीज़ करने की कोशिश करेगा तो उसका जवाब 'शिव सेना स्टाइल' में दिया जाएगा.
बाला लोकरे के फेसबुक टाइमलाइन से मिला पोस्ट.
>>पार्टी ने खुद को अलग कर लिया है
बाला लोकारे के इस पोस्ट पर फिल्म के निर्माता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि, "लोकारे पार्टी के विचार को नहीं रख रहे थे. ये शिव सेना के कार्यकर्ता के पर्सनल विचार थे. ये पार्टी की सोच नहीं है.">> 'ठाकरे' के साथ रिलीज़ हो रही हैं दो फिल्में

'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मी बाई की बायोपिक है और 'चीट इंडिया' भारतीय शिक्षा विभाग में होने वाली धांधली के बारे में है. दोनों फिल्में 25 जनवरी को लग रही हैं.
एक है कंगना रनौत स्टारर 'मणिकर्णिका' और दूसरी है इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया'. इन दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने भी शिव सेना के बाला लोकारे के पोस्ट पर जवाब दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर कमल जैन ने कहा,
" हमारी फिल्म 25 जनवरी को ज़रूर आएगी... रानी लक्ष्मीबाई भी बाल ठाकरे की तरह नेशनल आइकन हैं. हमारे पास बहुत सारे सिनेमा हॉल्स और शोज़ हैं, जो इन दोनों फिल्मों को पर्याप्त रहेंगी. "
चीट इंडिया के प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने इस मसले में ज़्यादा कुछ न कहते हुए बस इतना कहा कि "हम सिचुएशन देखेंगे और उसके मुताबिक स्टेप लेंगे."
>>इससे पहले सेंसर बोर्ड से ठन चुकी है

फिल्म ठाकरे का एक सीन जिसमें नवाज़ुद्दीन, बाल ठाकरे के अवतार में दिख रहे हैं.
फिल्म का ट्रेलर आते ही सेंसर बोर्ड ने इसके तीन डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है. साउथ इंडियन लोगों और बाबरी मस्जिद से जुड़े तीन डायलॉग्स हैं, जिनपर सेंसर बोर्ड ने ऐतराज़ ज़ाहिर किया, मगर फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर संजय राउत ने इसका जवाब दिया और कहा-
"जैसे बाल ठाकरे कंट्रोवर्शियल फिगर थे, लेकिन उनके तरीकों ने देश को नई राह दिखाई थी. उन पर बनी फिल्म भी वैसी ही है. ये कोई लव स्टोरी नहीं है, जिसे कांट-छांट के बाद रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म बिना किसी कट या बदलाव के रिलीज़ की जाएगी."चलिए देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है. जो भी और जैसे भी बदलाव या होंगे, हम सबसे पहले आपको बताएंगे. तब तक के लिए 'ठाकरे' का ट्रेलर देख लीजिए.
Video : फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की 7 दिलचस्प बातें

