The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nitish Kumar Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge meet in Delhi took historic step to unite opposition

चुनाव 2024: नीतीश कुमार ने राहुल और खरगे के साथ विपक्षी एकता के लिए लिया 'ऐतिहासिक' फैसला

'प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन' वाले सवाल पर क्या जवाब मिला?

Advertisement
Rahul Gandhi, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav Meet in Delhi
कांग्रेस और जेडीयू-आरजेडी नेताओं की मीटिंग में लिया गया 'ऐतिहासिक' फैसला. (तस्वीर: Twitter)
pic
पुनीत त्रिपाठी
12 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023, 04:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है. ‘विपक्षी एकजुटता’ के लिए बीजेपी विरोधी दलों की सक्रियता में तेजी आई है. इस कड़ी में बुधवार, 12 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. ये मीटिंग खरगे के निवास पर की गई. एक दिन पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि इस मुलाकात के लिए खरगे ने ही नीतीश और तेजस्वी को दिल्ली आने का न्योता दिया था.

बैठक में क्या हुआ?

इन चारों नेताओं के अलावा बैठक में कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी के अन्य बड़े नेता भी शामिल रहे. बैठक से जुड़ी तस्वीरों में दिख रहा है कि जेडीयू की तरफ से राजीव रंजन सिंह, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद मीटिंग में मौजूद थे.

बाद में मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुलाकात को ‘ऐतिहासिक’ बताया. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने एक ही लाइन पर साथ काम करने का फैसला ले लिया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,

Image embed

वहीं राहुल गांधी ने कहा,

Image embed
Image embed

खरगे ने इस बैठक के बाद ट्वीट कर संविधान को बचाने की बात की.

Image embed

इसी तरह की बातें नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भी की. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकारों से बातचीत में बिहार के सीएम ने कहा,

Image embed

वहीं तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये बैठक में हुई बातचीत को 'सार्थक और सकारात्मक' करार दिया.

Image embed

हालांकि ‘प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा’, इस सवाल पर इन नेताओं ने चुप्पी साध ली. पत्रकारों ने सभी से पूछा था कि क्या बैठक में ये तय हुआ कि लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष का नेतृत्व कौन सा नेता करेगा. इस पर नीतीश, राहुल, खरगे में से किसी ने कुछ नहीं कहा. हालांकि जेडीयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दावा किया है कि नीतीश कुमार ही अगले चुनाव में विपक्षी एक के सूत्रपात होंगे.

वीडियो: अतीक अहमद के अपराध और राजनीति की पूरी कहानी,क्या इस बड़े नेता ने उसे शह दिया?

Advertisement

Advertisement

()