The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nitish govt imposes 13.5 per cent tax on luxury items

500 की पत्ती खर्च करने वालों की लगेगी बत्ती

बिहार में 500 रुपये से ज्यादा का सामान खरीदने पर लकी ड्रॉ तो कद्दू मिलेगा. टैक्स लगेगा अलग से 13.5 परसेंट का.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2016, 03:12 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
चटखारा सब लेना बिहार में महंगा हो गया है. 500 रुपये से ज्यादा का सामान खरीदो तो जानते हो क्या होगा? लकी ड्रॉ तो कद्दू मिलेगा. टैक्स लगेगा अलग से 13.5 परसेंट का. 500 रुपये किलो वाली मिठाई के साथ समोसे और पैकेट वाले नमकीन प्रोडक्ट पर ये टैक्स लगेगा. बिहार की नीतीश-लालू सरकार ने मंगलवार शाम कैबिनेट बैठक में भारी भरकम टैक्स प्रस्ताव को मंजूरी दी. रोटी, कपड़ा, मकान के साथ मिठाई, समोसे और भुजिया तक महंगी हो गई है. 500 रुपये मीटर कपड़े पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा. 2000 से ज्यादा कीमत वाली साड़ी पर भी 5 फीसदी ज्यादा टैक्स देना होगा. सजना संवरना भी खर्चीला होगा. ब्यूटी प्रोडक्ट और परफ्यूम पर 13.5 फीसदी टैक्स लगेगा. मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है. सरकार है साहब जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस की. जेडीयू कह रही है कि बढ़े हुए टैक्स का बोझ सिर्फ अमीरों पर पड़ेगा, आम जना पर नहीं. बीजेपी ने इसे सरकार का छल करार दिया है.

Advertisement

Advertisement

()