The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nitin Gadkari Death threat Call to his Nagpur office

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, कॉल कर बोला- दफ्तर भी उड़ा देंगे

गडकरी के आवास और दफ्तर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2023, 05:07 PM IST)
Nitin Gadkari
नितिन गडकरी (साभार- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को जान से मारने की धमकी दी गई है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबित गडकरी के नागपुर वाले कार्यालय में किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर धमकी दी. गडकरी के कार्यालय ने मामले की शिकायत नागपुर पुलिस में की है. 

गडकरी के आवास और दफ्तर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है. पुलिस जिस नंबर से धमकी भरा कॉल आया था, उसे ट्रेस कर रही है. 

14 जनवरी की सुबह ही नितिन गडकरी के नागपुर वाले तफ्तर में धमकी भरे कॉल आए. सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर 12 बजकर 32 मिनट के बीच तीन फोन कॉल आए. इनमें नितिन गडकरी के साथ ही उनके कार्यलय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई. केंद्रीय मंत्री का जनसंपर्क कार्यालय नागपुर के खामला चौक पर है जो कि उनके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है.

नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,  

“केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को तीन फोन कॉल थे. कॉल की डीटेल मिल गई है और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी. जांच की जा रही है. मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मंत्री गडकरी के दफ्तर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.”

DCP राहुल मदाने ने आगे बताया कि ये कॉल गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर सुबह 11.25, 11.32 और दोपहर 12.32 पर आईं. DCP ने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, साथ ही आगे की जांच चल रही है.

नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संसदीय क्षेत्र है. वे मोदी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे हैं. नितिन गडकरी अपनी बात खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 12 जनवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित Auto Expo 2023 का उद्धाटन करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा.

“हमारे देश में 2024 तक अमेरिका के बराबर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर होगा. लोग मुझे दोष दे रहे हैं कि आप रोड बना रहे हैं और रोड एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं. 18 से 34 साल के लोगों की सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट में मौतें हो रही हैं. नागरिकों को रोड सेफ्टी पर ध्यान देना होगा.”

साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य में उड्डयन, रेलवे, सड़क परिवहन, रसायन और उर्वरक उद्योगों में ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत होगा. 

 

वीडियो: नितिन गडकरी अपने मंत्रालय की ये रिपोर्ट देख खुद चौंक जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()