नितिन गडकरी ने खराब सड़क के लिए स्टेज से माफी मांगी, वीडियो हर जगह वायरल!
“अगर गलती है तो उसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए."

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने भाषण के दौरान जनता से माफी मांगी है (Nitin Gadkari Apologizes for poor Road). उनका ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल नितिन गडकरी जबलपुर-मंडला के बीच बनाए जा रहे नेशनल हाईवे के काम से नाखुश हैं. उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए जैसा सोचा था काम वैसा नहीं हुआ. अब इसे ठीक करने के लिए उन्होंने नया टेंडर जारी करने के आदेश भी दिए हैं. इसी को लेकर उन्होंने लोगों से माफी मांगी है.
भाषण के दौरान नितिन गडकरी ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
उनकी इस बात पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, नितिन गडकरी ने जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की 214 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के बन जाने से पर्यटन के साथ नरसिंहपुर, जबलपुर, होशंगाबाद का तेजी से विकास होगा. बताया जा रहा है कि सड़क बनने के बाद भोपाल से जबलपुर का सफर 3 घंटे में पूरा हो जाएगा.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देश को केवल धन की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकारी बॉन्ड में निवेश करने की अपील भी की. भाषण के दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम की भी तारीफ की.
देखें वीडियो- मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली घटना, शादी से मना करने पर गले में चाकू मारा, लड़की की हालत गंभीर

.webp?width=60)

