The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nimbu pani prepared under unhygienic condition at Kurla station, video goes viral

ये नींबू पानी बनते हुए देख लो, फिर कभी पीने की हिम्मत नहीं पड़ेगी

रेलवे स्टेशन से ताजा वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
pic
26 मार्च 2019 (अपडेटेड: 26 मार्च 2019, 10:11 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इधर गर्मी का सीजन आ चुका है. हर चौराहे पर चालीस गन्ने के रस और नींबू पानी की दुकाने ये बात बता रही हैं. लेकिन भाईसाब हर जगह से नींबू पानी उठाकर सुड़क लेते हो तो ठहरो. ये पढ़ो. मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर एक कैंटीन को सील किया गया है. क्योंकि उसमें जो नींबू पानी बिकता था, उसके बनाने की विधि वाला वीडियो लीक हो गया. लीक क्या हो गया, किसी यात्री ने वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाल दिया और रेलवे से शिकायत कर दी. कैप्शन में बताया गया है कि ये कुर्ला का प्लेटफार्म नंबर 7-8 है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक मजदूर नींबू पानी बना रहा है. पानी निकाला जा रहा है एक गंदी टंकी से. जिस बाल्टी में नींबू निचोड़ा जा रहा है उसमें 'और खट्टा' करने के लिए पूरा हाथ डुबोया जा रहा है. पसीना वसीना साथ में जाता है न यार. फिर टंकी से निकालकर दे पानी-दे पानी एकदम पनियल कर दिया नींबू पानी को. सब मिलाकर इतना गंदा हो गया कि वीडियो तो देख लोगे, आगे से पी नहीं पाओगे. आजतक के रिपोर्टर एजाज खान के मुताबिक सेंट्रल के पास ट्विटर पर कंप्लेन आई. 25 मार्च को शाम 18.40 बजे. ये रेलवे वाला टाइम है. हमारी घड़ी के हिसाब से 6.40. साढ़े सात बजे सीनियर अफसर लोग मौके पर पहुंचे और उस कैंटीन को सील कर दिया. अगले दिन 26 तारीख को कैंटीन के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया.

Advertisement

Advertisement

()