The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • nike chairman phil knight private jet hangar worth 70 crore for gulfstream 650

'जस्ट डू इट' को सच कर दिखाया! Nike के चेयरमैन ने प्राइवेट जेट खरीदा, सिर्फ पार्किंग पर 70 करोड़ खर्च कर दिए

Nike Chairman Phil Knight के पास कोई आम जेट नहीं है. इस पर बकायदा ब्रांड का ऑफिशियल लोगो बना हुआ है. पहले इसे Nike के कॉर्पोरेट जेट हैंगर में पार्क किया जाता था. लेकिन जैसा कि फिल की सोच है, 'Just Do It'; माने विमान अपना है तो हैंगर कंपनी का क्यों होगा?

Advertisement
nike chairman phil knight private jet hangar worth 70 crore for gulfstream 650
चेयरमैन फिल नाइट का प्राइवेट जेट (PHOTO-Aviation Geek)
pic
मानस राज
5 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कुछ लोग सिर्फ पैसा नहीं कमाते. वे पैसे के साथ-साथ उसे खर्च करने का शौक भी कमाते हैं. ऐसे ही एक व्यक्ति हैं Nike कंपनी के को-फाउंडर और चेयरमैन फिल नाइट. वही Nike जिसके बनाए जूतों के पीछे लोग दीवाने होते हैं. ये महज एक ब्रांड नहीं, कई लोगों का सपना भी है. और जितने महंगे इस कंपनी के जूते आते हैं, उससे कहीं अधिक महंगे इसके चेयरमैन के शौक हैं. कंपनी के स्लोगन 'जस्ट डू इट' को वो इस तरह जीते हैं, जैसे जो पसंद आया, वो चाहिए. माने जस्ट डू इट. हाल में उनका हैंगर वायरल हो रहा है जहां वो अपना प्राइवेट जेट पार्क करते हैं.

फिल ने ये जगह 2014 में बनवाई थी. उन्होंने अपने लक्जरी हैंगर पर 7.6 मिलियन डॉलर (लगभग 70 करोड़ रुपये) खर्च किए थे. ये हैंगर 29 हजार स्क्वायर फुट में फैला है जहां वो अपना आलीशान गल्फस्ट्रीम 650 जेट पार्क करते हैं. लेकिन ये कोई आम जेट नहीं है. इस पर बकायदा Nike ब्रांड का ऑफिशियल लोगो बना हुआ है. पहले इसे Nike के कॉर्पोरेट जेट हैंगर में पार्क किया जाता था जहां कंपनी के टॉप लोगों के दो और जेट रहते हैं. लेकिन जैसा कि फिल की सोच है, 'जस्ट डू इट'; माने विमान अपना है तो हैंगर कंपनी का क्यों होगा?

फिल नाइट की नेटवर्थ 19.2 बिलियन डॉलर (लगभग पौने दो लाख करोड़) है. फिल साहब के पास जितने पइसे हैं, उनका दिल भी उतना ही बड़ा है. टाइम्स इंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक कभी-कभी वो Nike के कर्मचारियों को भी अपने जेट में आने-जाने देते हैं. अब जेट की इतनी बात हो रही है तो थोड़ा उसके बारे में भी जान लेते हैं.

nike chairman jet
चेयरमैन फिल के जेट पर Nike का लोगो लगा हुआ है (PHOTO-Instagram)
चलता-फिरता महल है Nike चेयरमैन का जेट

गल्फस्ट्रीम 650 प्राइवेट जेट को अगर चलता-फिरता महल कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. ये दुनिया के सबसे तेज फाइटर जेट्स में से एक है. इसमें एक साथ 18 लोग ट्रैवल कर लगभग 12 हजार किलोमीटर तक एक बार में जा सकते हैं. कीमत की बात करें तो ये लगभग 600 करोड़ रुपये का है.

लेकिन जिस बात पर फिल की सबसे अधिक तारीफ होती है, वो ये है कि वो खुद की मेहनत से अरबपति बने हैं. फिल और उनकी पत्नी, पेनी ने कभी भी अपने इस जेट का दिखावा नहीं किया. ये कपल एकेडमिक संस्थानों में अपने चैरिटी के कामों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन फिल का जेट ही कंपनी का एकमात्र प्लेन नहीं है. Nike के पास एक और गल्फस्ट्रीम G650 है जिसका नाम 'रेयर एयर' है, जिसकी रेंज 7,000 मील है. साथ ही एक N72NC गल्फस्ट्रीम G650 भी है जिसका नाम Nike's एयर फोर्स है, और एक N3546 गल्फस्ट्रीम GV भी है.

वीडियो: मुकेश अंबानी के प्राइवेट जेट के पायलट की सैलरी कितनी है?

Advertisement

Advertisement

()