The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • NIA has airlifted top Pakistani Lashkar-e-Taiba terrorist, Bahadur Ali to New Delhi for further interrogation

'मैं 21 साल का लश्कर आतंकी बहादुर, लाहौर से आया हूं'

NIA की पूछताछ में जिंदा पकड़ा आतंकी बहादुर अली बोल पड़ा है.

Advertisement
pic
28 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2016, 08:11 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बकरी सी शक्ल वाले आतंकी कासिम खान को जिंदा पकड़े जाने की अपार सफलता के बाद पेश है बहादुर. ब्रेवरी वाला बहादुर नहीं, आतंकी बहादुर अली. मंगलवार को जम्मू कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है. पूरा नाम है सैफुल्ला बहादुर अली. पूछताछ वाली NIA गुरुवार को बहादुर को दिल्ली ले आई है. झापड़ लगाए या नहीं, ये तो पता नहीं. पर आतंकी बहादुर अली ने बोलना शुरू कर दिया. बहादुर ने पूछताछ में कहा, 'मैं 21 साल का हूं. लाहौर का रहने वाला हूं. लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी हूं. मुजफ्फराबाद से 9 किलोमीटर दूर मैंने ट्रेनिंग ली थी.' सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी के पास से 23 हजार रुपये मिले हैं. साथ ही 3 एके-47 और दो पिस्टल भी मिली है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर समेत इंडिया के बाकी हिस्सों में जो आतंकी घटनाएं होती हैं, इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है. इसके पक्के सबूत भी मिले हैं. अब तो गिरफ्तार होने पर आतंकवादी भी बता देते हैं कि उन्हें ISI ने भेजा है.' https://twitter.com/ANI_news/status/758526785315364864 इससे पहले किरण रिजिजू कह चुके हैं, 'जिंदा आतंकवादी पकड़ा जाना बड़ी बात है. पाकिस्तान का सच सामने आया.'
ये भी पढ़ें:

कश्मीर में 'भटके नौजवानों' की अगुवाई लश्कर कमांडर कर रहा था!

नवाज़ शरीफ, तुम्हारे यहां हिंदू लड़के मारे जा रहे हैं, थोड़ा ध्यान उधर भी दे दो

 

Advertisement

Advertisement

()