श्री श्री रविशंकर को फाइन भरने के लिए शुक्रवार तक का वक्त मिल गया है. NGT नेकहा, 'श्री श्री रविशंकर को पांच करोड़ फाइन भरने के लिए शुक्रवार शाम तक वक्त दियाजाता है. अगर श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग ने फाइन नहीं भरा, धोखा दिया. तोकानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.' डीडीए ने NGT को बताया कि श्री श्रीरविशंकर की ओर से फाइन गुरुवार तक नहीं भरा गया.https://twitter.com/PTI_News/status/707881914779054081 हालांकि NGT ने श्री श्रीरविशंकर के होने वाले प्रोग्राम पर रोक लगाने की नई अपील पर सुनवाई करने से इंकारकिया. याद रहे कि आर्ट ऑफ लिविंग यमुना किनारे 11 से 13 मार्च को वर्ल्ड कल्चरलफेस्टिवल करने जा रही है. पर्यावरण वालों ने NGT में अपील कर कहा कि इससे इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचेगा. इस पर बैन लगाइए. NGT ने दो दिन चली सुनवाई के बाद कहा-याचिकाकर्ताओं ने अपील करने में देर कर दी. श्री श्री रविशंकर प्रोग्राम कर सकतेहैं. लेकिन पूरा प्लान न बताने की वजह से श्री श्री रविशंकर पर पांच करोड़ रुपये काजुर्माना लगाया जाता है. श्री श्री रविशंकर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू मेंकहा, 'हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं. अच्छा काम कर रहे हैं. मैं उन तीन लोगों कीरिपोर्ट मानने से इंकार करता हूं, जो सिर्फ आधे घंटे के लिए प्रोग्राम की जगह पर गएथे. हम फाइन नहीं भरेंगे, अगर कोर्ट इसके लिए हमें जेल भेजता है तो हम जेल जाने केलिए तैयार हैं.' श्री श्री रविशंकर के इस प्रोग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिलहोंगे. बीजेपी सांसद महेश गिरी ने कहा, 'हम कोई फाइन नहीं भरेंगे. हमने कुछ गलतनहीं किया. हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे.'https://twitter.com/ANI_news/status/707873288987357188