The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • News anchor gives funny reaction after being lost in her thoughts and then realising she was back on air

ख़यालों में खोई थी न्यूज़ ऐंकर, अचानक आया कैमरा तो सुट्ट हो गई

ध्यान हटा, बादल फटा.

Advertisement
pic
11 मार्च 2019 (अपडेटेड: 19 मार्च 2019, 09:02 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दुनिया में एक ऐसी चीज़ है जिसे अगर आप रखते हैं तो काफ़ी कुछ पा सकते हैं. मुनाफ़े में रहेंगे. इस एक चीज को रखिये, सब कुछ ठंडा-ठंडा रहेगा. समस्याओं से निजात पायेंगे. क्लेश कटेंगे. ये कोई मणि नहीं है. ये कोई अंगूठी नहीं है, न ताबीज है. ये तो वो है जो मोदी जी भी रखने को कहते हैं और रामदेव भी. ध्यान. ध्यान रखिये कि आपको ध्यान रखना है. ज़रूरी होता है. ध्यान हटा, बादल फटा. फिर जो वृष्टि होगी, भागते भागते कपड़े गीले हो जायेंगे. या हो सकता है कि वीडियो ही वायरल हो जाये. जैसे इन मोहतरमा का हुआ. स्टूडियो में बैठी हुई थीं. न्यूज़ बांच रही थीं. स्क्रीन पर रिपोर्ट आने लगी तो ख्यालों में खो गईं. कितना कुछ होता है सोचने के लिए. सब्जी महंगी हो गई है. सुबह चाय बनाने उठे थे तो चीनी नहीं थी, घर जाते टाइम खरीदनी होगी. न्यूटेला का डब्बा खरीदना है. डीटीएच रीचार्ज नहीं है. बैंगलोर की टीम फिर से मैच हार गई, आदि आदि. कितना कुछ होता है सोचने के लिए. इसी में से कुछ ये भी सोचने लगीं. मन तो वैसे भी चंचल होता ही है. वैसे चंचल जी भजन बहुत बढ़िया गाते थे. एकदम लल्लनटॉप आदमी थे वो भी. लाल चुनरी ओढ़ के, माथे पर चुनरी बांधे जैसे ही भजन गाना शुरू करते थे, सामने एक तेज दिखने लगता था. खैर, ये चंचल मन वाली न्यूज़ बांचिका, रिपोर्ट के दौरान ख्यालों में कहीं खो गईं और रिटर्न में कहीं फंस गईं. फंसी ऐसा जैसा अभिमन्यु फंसा था. चक्रव्यूह में. वो मारा गया था, इनके एक्सप्रेशन से मालूम चल रहा है कि इनका भी राम नाम सत्य हो ही जाता. जैसे ही इन्हें इस बात का अहसास हुआ कि ये ऑन स्क्रीन आ चुकी हैं और इन्हें न जाने कितने लोगों ने लॉस्ट-इन-थॉट्स हालत में देख लिय है, चौंक कर अपनी पोज़ीशन पर वापस आईं और फिर से न्यूज़ बांचने लगीं. वो इस तरह चौंकीं कि उनके चौंकने पर लोग चौंक रहे हैं. खुद देखिये वीडियो.
ये भी पढ़ें:

इस मुस्लिम लड़की ने बता दिया है, कट्टरपंथ का जवाब कैसे देते हैं

क्या है कुलभूषण का सच, जिन्हें भारतीय जासूस बता पाकिस्तान ने सज़ा-ए-मौत दी

देश के चार चर्चित सत्याग्रह, जो नंगे होकर किए गए

मोदी जी, डेविड वॉर्नर को स्वच्छ भारत के पूरे नम्बर दे दो

 

Advertisement

Advertisement

()