हनीमून के कुछ दिन तो गुजारिए... पाकिस्तान में
यहां जानिए पाकिस्तान के 5 खूबसूरत हनीमून प्लेस. और ये आपके बजट में भी हैं.
Advertisement

क्रेडिट: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
हनीमून को लेकर एक एवरेज इंडियन की ख्वाहिशें लगभग एक सी रहती हैं. तमन्नाएं शिमला, मनाली, ऊंटी, पटनीटॉप वाया वैष्णो देवी, गोआ तक ही छलांग मार पाती हैं. बजट अच्छा होने पर थाईलैंड, बैंकॉक, मालद्वीप, दुबई तक न्यूलीमैरिड 'भैया एंड भाभी जी' टहिल आते हैं. लेकिन हम इस दायरे में उस मुल्क की कुछ खूबसूरत जगहें जोड़ना चाहते हैं, जहां हनीमून पे जाने की इजाजत शायद ही आपके घरवाले दें. पाकिस्तान.
यकीन मानिए पड़ोसी मुल्क में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाकर प्रेमी जोड़े हनीमून मना सकते हैं. चूंकि पाकिस्तान भारत एक जैसे ही हैं. इस वजह से खर्चे की चिंता भी मत कीजिए. 'टूर टू पाकिस्तान' दूसरे देशों के मुकाबले आपकी जेब पर कम बोझ ही डालेगा. पेश हैं पाकिस्तान की 5 दिलकश हनीमून डेस्टीनेशन्स...

