कांग्रेस नेता का ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि आनन-फानन में कुर्सी चली गई
नेता ने बाद में अपने वीडियो पर क्या सफ़ाई दी?
Advertisement

बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष की एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि कांग्रेस ने फौरन उन्हें पद से हटा दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
यूपी में कांग्रेस फिर गलत वजहों से चर्चा में है. असल में बुलंदशहर में उसने हाल ही में जिला लेवल पर अध्यक्ष की नियुक्ति की. चंद दिन ही गुजरे थे कि अध्यक्ष जी का एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर तौकीर अली कांग्रेस के बड़े नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो अपशब्दों से इतना भरा हुआ है कि हम आपको नहीं दिखा सकते. वीडियो के वायरल होते ही. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के हाथ-पांव फूल गए. उन्होंने आनन-फानन में कुंवर तौकीर को पद से हटा दिया.
लोग पूछ रहे हैं कांग्रेस से कब हटाएंगे
कांग्रेस के इस एक्शन पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अगर इस शख्स ने इतना गलत काम किया था तो इसे पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकाला गया. प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने तो इस राजनैतिक फैसले में कौम का एंगल भी लगा दिया. उन्होंने ट्वीट किया,

बुलंदशहर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तौकीर खान वीडियो में गांधी परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं. (वीडियो का स्क्रीनग्रैब)
तौकीर ने क्या कहा है सफाई में जब आजतक के संवाददाता ने अध्यक्ष तौकीर अली से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है. इसके बाद उन्होंने सफाई देने के लिए अपना एक वीडियो वॉट्सऐप पर भेजा. इसमें वह कह रहे हैं,
क्या है इस वीडियो में वायरल वीडियो में तौकीर अली अपने कुछ साथियों के साथ बैठे हुए हैं. वह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और यहां तक कि इंदिरा गांधी तक को भी गंदी-गंदी गालियां देते नजर आ रहे हैं. वह वीडियो में यह भी कहते दिख रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में एनएसयूआई की कोई औकात ही नहीं है. इस वीडियो में कोई उनसे सवाल पूछ रहा है और कांग्रेसी नेताओं का नाम लेता जा रहा है. हर नाम पर वह गाली देते जा रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कुंवर तौकीर ने एक वीडियो जारी करके सफाई भी दी है.जिस कौम के लिए गांधी परिवार ने पूरी की पूरी कांग्रेस क़ुर्बान कर दी उसी कौम का पार्टी अध्यक्ष खुलेआम देता है सोनियाजी व राहुल प्रियंका को भद्दी भद्दी गालियां,वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने अध्यक्ष पद से हटाया,पर पार्टी से निकालने की हिम्मत नहीं,सेकलुरिज्म ख़तरे में जो पड़ जाएगा pic.twitter.com/yAV2sco4o7
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 13, 2021

बुलंदशहर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तौकीर खान वीडियो में गांधी परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं. (वीडियो का स्क्रीनग्रैब)
तौकीर ने क्या कहा है सफाई में जब आजतक के संवाददाता ने अध्यक्ष तौकीर अली से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है. इसके बाद उन्होंने सफाई देने के लिए अपना एक वीडियो वॉट्सऐप पर भेजा. इसमें वह कह रहे हैं,
तब मैं पार्टी में तब शामिल नहीं था और कट्टरवादी पार्टी के लोगो के साथ बैठा करता था. उस वक़्त मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा नहीं था, मेरी निष्ठा अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ है. मैं पार्टी के लिए सभी फ्रंट पर मौजूद हूं. मैं पूरी पार्टी को विश्वास दिलाता हूं कि सिपाही की तरह काम करता रहूंगा. मैं पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को भरोसा दिलाता हूं कि मैं पार्टी की विचारधारा का सम्मान करता हूं.हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस पर फिलहाल किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है. सूत्र बताते हैं कि तौकीर को पार्टी में बड़ा पद दिलाने वाले नेता प्रियंका गांधी को करीब से जानते हैं. इस वजह से ही उन्हें नगर अध्यक्ष बनवाया गया. फिलहाल तो पार्टी की इस वजह से काफी किरकिरी हो रही है.

