ये है इस साल दुनिया का सबसे सुंदर नोट
अगर आप इंडियन करेंसी के नोट के इसमें शामिल होने की सोच रहे हैं तो ये खबर पढ़ लीजिए....
Advertisement

फोटो - thelallantop
वैसे जो जेब में पड़ा हर नोट बहुत सुंदर होता है. लेकिन ये बात कॉम्पिटिशन वाले लोग कहां समझते हैं. कहते हैं सुंदर नोट लगाने के लिए कॉम्पिटिशन होगा. दुनिया के सबसे सुंदर नोट को अवॉर्ड देंगे. इसी दौड़ में न्यूजीलैंड का पांच डॉलर के नोट को दुनिया का सबसे बेस्ट नोट का अवॉर्ड मिल गया है. अवॉर्ड का नाम है बैंक नोट ऑफ द ईयर अवॉर्ड.
इस नोट ने 20 देशों के नोटों को हराकर ये अवॉर्ड जीता है. ये अवॉर्ड 2015 के लिए इंटरनेशनल बैंक नोट सोसाइटी के लिए दिया गया है. नोट में दो लोग क्लीयरली नजर आते हैं. एक तो रंग बदलता पेंगुइन है. दूजे हैं माउंड एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले सर एडमुंड हिलेरी. हालांकि तेनजिंग नोर्ग भी माउंड एवरेस्ट सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल थे. एडमुंड हिलेरी न्यूजीलैंड के रहने वाले थे. साल 2008 में हिलेरी की मौत हो गई थी. उसके बाद इनकी शक्ल पांच डॉलर के नोट पर दिखने लगी.
न्यूजीलैंड के 5 डॉलर का नोट
बता दें कि पूरी दुनिया में साल 2015 में 150 नए बैंक नोट्स रिलीज हुए थे. सोसाइटी ने 20 देशों के नोट्स को फाइनल मुकाबले के लिए चुना था. यूरोप, एशिया, साउथ अमेरिका और अफ्रीका के नोट इसमें शामिल थे. इंडिया का एक भी नोट इसमें अपनी जगह नहीं बना पाया था.ये है रुपए से 200 गुना महंगी करेंसी
आगे देखिए उन देशों के नोट, जो इस लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बना पाए.
स्वीडिश 20 क्रोना का नोट
रूस: 100 रुबल
Kazakhstan: 20 हजार टेंज नोट
स्कॉटलैंड 5 पाउंड
इस नोट ने 20 देशों के नोटों को हराकर ये अवॉर्ड जीता है. ये अवॉर्ड 2015 के लिए इंटरनेशनल बैंक नोट सोसाइटी के लिए दिया गया है. नोट में दो लोग क्लीयरली नजर आते हैं. एक तो रंग बदलता पेंगुइन है. दूजे हैं माउंड एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले सर एडमुंड हिलेरी. हालांकि तेनजिंग नोर्ग भी माउंड एवरेस्ट सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल थे. एडमुंड हिलेरी न्यूजीलैंड के रहने वाले थे. साल 2008 में हिलेरी की मौत हो गई थी. उसके बाद इनकी शक्ल पांच डॉलर के नोट पर दिखने लगी.
न्यूजीलैंड के 5 डॉलर का नोट
बता दें कि पूरी दुनिया में साल 2015 में 150 नए बैंक नोट्स रिलीज हुए थे. सोसाइटी ने 20 देशों के नोट्स को फाइनल मुकाबले के लिए चुना था. यूरोप, एशिया, साउथ अमेरिका और अफ्रीका के नोट इसमें शामिल थे. इंडिया का एक भी नोट इसमें अपनी जगह नहीं बना पाया था.
ये है रुपए से 200 गुना महंगी करेंसी
आगे देखिए उन देशों के नोट, जो इस लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बना पाए.स्वीडिश 20 क्रोना का नोट
रूस: 100 रुबल
Kazakhstan: 20 हजार टेंज नोट
स्कॉटलैंड 5 पाउंड

.webp?width=60)

