ल्यो अब बलूचिस्तान तो गया पाकिस्तान के हाथ से. भोजपुरी सिंगर धन्नू राज और नैनासिंह का नया एलबम आया है. एलबम का नाम है ‘हिन्दुस्तान में मिलादी बलूचिस्तान एमाई’. इस एलबम में टोटल सात गाने हैं. उसमें एक गाना है ‘आजा मोरी मैया’. इस गानेमें बलूच लोगों पर हो रहे पाकिस्तान के अत्याचारों का बखान है. गाना ऐसा है कि वाघाबॉर्डर पर बजा दो. पाकिस्तान ऐसे ही साफ़ हो जाएगा. कोरस भयंकर है. समझ नहीं आता किपाकिस्तान के खिलाफ गाना बनाया है कि भारतीयों की जान लेने को. बलूची लोग कैसेतिरंगा लहरा कर भारत का सपोर्ट करते हैं, इसकी भी चर्चा की गई है. कुछ भी हो.सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश का औसत जनरल नॉलेज बहुत ज्यादा आगे निकल गया है. इसगाने के लिरिक्स भी 'मालिक बचाए' हैं. और सबसे खास-डरावनी-हाहाकारी-जानने योग्य बाततो ये है कि यह एक भक्ति सांग है. मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. मुबारक होभारत माता के बाद दुर्गामाता भी पॉलिटिकल हो गई हैं. नहीं हमें कोई दिक्कत नहींहैं. बता रहे हैं.गाने के लिरिक्स कुछ ऐसे हैंबोली बोली बोली विंध्याचल वाली माई की जाआआयय्..जय जय मां...जय हो मां..जय मांबलूचिस्तान में पाकिस्ताने करे अत्याचार हो. जल्दी से आजा ये मोरे मैया होके शेर परसवार हो हाथ लेके..हाथ लेके बलूची तिरंगा करता रे जयकार हो बलूचिस्तान मेंपाकिस्ताने करे अत्याचार हो जल्दी से आजा ये मोरे मैया होके शेर पर सवार हो हाथलेके..हाथ लेके बलूची तिरंगा करता रे जयकार हो जाआआयय्..जय जय मां...जय हो मां..जयमां मोदी जी कमरिया ताने रख देनी हाथ हो सोऊं से बलूचीयन के दे देते साथ हो अहिकलियुग में रऊवे दया के सबके दरकार हो दुखबन में...सुखबन में.....!!लेके हाथे बलूची तिरंगा करता रे जयकार हो जाआआयय्..जय जय मां...जय हो मां..जय मांजम्मू कश्मीर कबो देश से न हाटी जम्मू कश्मीर कबो देश से न हाटी भारत जैसन कोनोदेसवा ना हो शकुनी के जैसन चीनवा नु बा हाथ लेके..हाथ लेके बलूची तिरंगा करता रेजयकार हो जाआआयय्..जय जय मां...जय हो मां..जय मांसाथी जीतेन्द्र सगरे कईले ऐलान हो माया महीन हमर हवे हिंदुस्तान हो गऊ हतिया ईंहवान होई ऐसे होई ता ना बात बनी इंसानियत के कहे धरम चले लोगवा कतार हो लेके हाथेबलूची तिरंगा करता रे जयकार हो बलूचिस्तान में पाकिस्ताने करे अत्याचार हो जल्दी सेआजा ये मोरे मैया होके शेर पर सवार हो. हाथ लेके..हाथ लेके बलूची तिरंगा करता रेजयकार होगौ हत्या का भी जिक्र है. इस फैक्ट का श्रद्धानुसार कंजप्शन करें. ये गाना एमजीएमवीडियो की धमाकेदार प्रस्तुती हैंगे. प्रस्तुति में बड़ी ती. जिसके गायक कलाकार हैं,धनु राज गीतकार हैं. जीतेन्द्र, पंकज पवित्र, गयासुद्दीन. संगीतकार हैं काका जी,जाहिब. भाई लोगन ने ऐसन धूम मचाइन है कि जिसे सुनकर मां कसम पाकिस्तानियों का दिमागफट के हाथ में आ जावेगा. ये बात हम सिर पर पिछौरी बांधकर लिख रहे हैं.वैसे ये इतना ही ईजी है? सही में क्या? हम तो ऐसा कहते हैं कि क्या करो केबलूचिस्तान को Ctrl+X मारो और भारत मे लाकर Ctrl+V कर दो. क्या कहते हो आप?अच्छा सुनो. जाते. जाते गाना सुन लो. यहां क्लिक करके.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.