नॉन स्टिक फ्राइंग पैन में खाना बनाते हैं? ये आपको बहुत बीमार कर सकता है!
एक रिपोर्ट आई है. कस्टमर्स अब इस तरह के फ्राइंग पैन खरीदना कम कर रहे हैं.

अक्सर हम खाना बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन्स (Non-Stick Pans) का इस्तेमाल करते हैं. इनके विज्ञापनों में ये दावा किया जाता है कि इन नॉन स्टिक पैन्स में खाना चिपकता नहीं है. चाहे कितनी तेज़ आंच पर पकाओ. लेकिन इस सब के बावजूद खाना पकाने के लिए आपको नॉन स्टिक बर्तनों से बचना चाहिए. ऐसा एक नई स्टडी में कहा गया है. दरअसल, नॉन स्टिक बर्तनों पर PTFE या टेफ्लॉन (Teflon) पॉलिमर नाम के एक केमिकल की कोटिंग चड़ी होती है. इस कोटिंग के कारण ही आपको खाना बनाते समय ज़्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता.
रिपोर्ट में क्या है?हालांकि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिंडर्स (Flinders) यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल (Newcastle) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि लगातार इस्तेमाल और धुलाई के कारण टेफ्लॉन की परत धीरे-धीरे टूटकर हमारे भोजन में घुलने लगती है. इसकी वजह से हमारा खाना काफी दूषित हो जाता है और इससे कई तरह की बीमारियां होती हैं. टेफ्लॉन के एक छोटे टुकड़े में ज्यादा से ज्यादा 9,100 पार्टिकल्स होते हैं. ये पार्टिकल्स प्लास्टिक के बहुत छोटे रूप होते हैं.
इसके साथ-साथ PTFE जब ज़्यादा तेज़ आंच के संपर्क में आता है, तो उसमें से निकलते हैं फ्यूम्स (धुआं), जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए नुकसानदेह होते हैं. इससे लिवर को नुकसान पहुंचता है. इसलिए कोशिश करिए कि अगर आप नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बना रहे हैं, तो तो कम आंच पर पकाएं. पहले से बर्तन को गर्म न करें. साथ ही उस बर्तन में डीप फ्राइंग से बचें. और हां, खाना बनाते समय एक लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल करें.
मेटल के चम्मच से केमिकल की परत को रगड़ लग सकती है. जो छिलकर बाहर निकल सकती है और आपके खाने से मिल सकती है. इसलिए लकड़ी की चम्मचों का इस्तेमाल करें.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नॉन स्टिक पैन की कीमत 500-700 रुपये होती है और ये करीब एक साल तक ठीक चलता है. इसके बार इसकी टेफ्लॉन परत टूटकर निकलने लगती है. कोलकाता में दुकानदारों ने बताया कि लोग अब नॉन स्टिक पैन से दूर हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि कस्टमर अब ऐसी चीजें खरीद रहे हैं, जो लंबे समय तक चले.
सेहत: CPR किसी की जान बचा सकता है, जानिए ये कैसे देते हैं

.webp?width=60)

