जब से पीएम ने 'राष्ट्र के नाम संदेश' देकर राष्ट्र की हवा खराब की है, तब से रोजकुछ न कुछ सुनाई पड़ रहा है. एक भी दिन नहीं गुजरता जब एक्को अफवाह न आई हो. 24घंटा भी नहीं बीतने पाता. जैसे आज सुबह ही भटसप खोला तो खरभरा के मैसेज गिरने लगे.उन्हीं में से अफवाह लीक कर रही थी. एक नहीं दो हैं. पहली जमीन से जुड़ी है. लिखाहै कि एक बड़ा झटका और लगने वाला है. एक शहर या जिले में सिर्फ दो ही प्लॉट या मकानकी रजिस्ट्री होगी. उसके आगे एक भी नहीं. दोनों में बिजली का कनेक्शन लेना होगा. औरफिर कनेक्शन नहीं मिलेगा. अगर एक्स्ट्रा मकान हैं तो जरूरतमंदों को बेच दें. मैं तोकहता हूं बेचें क्यों, दान कर दें. जरूरतमंद तो पैदा हो जाएंगे एक मिनट में. खैर,ये तो एक अफवाह है. दूसरी है गोल्ड से जुड़ी. और भी ज्यादा डराऊ भड़काऊ. इसमें लिखाहै कि- अगर आपके पास किसी भी रूप में सोना है तो 25 नवंबर से 31 दिसंबर तक सोने कारजिस्ट्रेशन कराना होगा. फिर लिखा है कि 3 लाख तक की जूलरी रजिस्ट्रेशन फ्री होगी.इसके आगे बिना रजिस्ट्री वाला सोना सरकारी खजाने में धर लिया जाएगा. और जुर्मानालगेगा अलग से. और सुनो. पिच्चर इत्ती ही नहीं है. आगे लिखा है कि 31 दिसंबर या 30अप्रैल के बाद 10 हजार के ऊपर कैश में लेन देन बंद हो जाएगा. और आगे जो धमकी टाइपअफवाह लिखी हैं वो लिखते हुए हमारे हाथ कांप रहे हैं. फोटो लगा दे रहे हैं. खुद पढ़लो. तो देखो पीएम की तरफ से जो संदेश आना था, आ गया. इसके बाद उनका ट्वीट आए यासरकार की तरफ से डायरेक्ट कुछ आए तो मानो. व्हाट्सऐप पर भरोसा मत करो बिल्कुल.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सब अफवाह है - जिसने मोदी जी का सूट खरीदा, उसने 6000 करोड़ नहीं जमाकरवाए एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है उनका क्या जिन देशों में नोट,सिक्के सब बंद हो रहे हैं? अब भी जिसका रंग न छूटे, नोट वही तो जाली है