व्हाट्सऐप मजेदार चीज है. जियो वाली पीढ़ी के ज्ञान का सशक्त माध्यम है. उन्होंनेतो उसे व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी घोषित कर रखा है. गायत्री मंत्र से लेकर भक्ति फोटोऔर नॉनवेज जोक्स से लेकर पॉर्न क्लिप्स तक सब कुछ फॉरवर्ड होता है यहां. ये सारी तोकाम की चीजें थी. लेकिन इसका एक फीचर चरस बना हुआ था. ग्रुप में किसी को भी बिनापूछे ऐड कर देने वाला. लोग फ्रस्टेट होकर एक ग्रुप से निकलते थे, कोई एडमिन कापट्ठा फिर ऐड कर लेता था. ऐसे ग्रुपवीरों का अब टाइम आ गया है. व्हाट्सऐप ने ऐसाफीचर पेश किया है कि आपको कोई भी बिना इजाज़त किसी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा.तीन तरीकेव्हाट्सऐप ने यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग के मेनू में जाने को कहा है. वहां तीनऑप्शन दिए जाएंगे ग्रुप्स में जोड़ने के लिए. एक रहेगा नोबडी. अर्थात कोई नहीं.दूसरा होगा माई कॉन्टैक्ट्स. यानी जो कॉन्टैक्ट्स आपने सेव कर रखे हैं वही आपकोग्रुप में ऐड कर पाएंगे. तीसरा ऑप्शन एवरीवन. यानी कोई भी.ये जो नोबडी है यही आपका असली बडी है. ये वाला इनेबल कर लोगे तो जो भी आपको ऐड करनाचाहेगा, वो पहले रिक्वेस्ट भेजेगा. आपके पर्सनल मैसेज मिलेगा. इस मैसेज कीएक्सपायरी डेट तीन दिन तक रहेगी. अगर तीन दिन के अंदर आप उसकी रिक्वेस्ट मान लेतेहो तो ऐड हो जाओगे नहीं तो रिक्वेस्ट पड़े पड़े दम तोड़ देगी. लेकिन आपको कोईजबरदस्ती ऐड नहीं कर पाएगा. इस बात की जानकारी व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग में भी दीहै.व्हाट्सऐप का ब्लॉगतो भैया तुमको दोस्ती आजमाने का मौका कैसे मिलेगा? सिंपल है. किसी भी टुच्चे लुच्चेग्रुप में ऐड करने की रिक्वेस्ट अपने दोस्त को भेजो. अगर वो तुम्हारा सच्चा दोस्तहोगा तो बिना पूछताछ किए एक्सेप्ट कर लेगा. अगर नाटक दिखाए तो मालूम है न क्या करनाहै?--------------------------------------------------------------------------------