नाबालिग ने कार से कुचलकर मारा, बिल्डर ने ड्राइवर को बनाया हत्यारा!
आईटी प्रोफेशनल सिद्धार्थ को वीआईपी नंबर वाली मर्सिडीज ने टक्कर मार कर जान ले ली. उसे चलाने वाले नाबालिग बच्चे को बचाने की कोशिश की बिल्डर ने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बुरी खबर है. नॉर्थ दिल्ली, सिविल लाइन्स के पास सोमवार की शाम. 32 साल के IIT प्रोफेशनल सिद्धार्थ शर्मा रेस्टोरेंट से अपने घर की तरफ जा रहे थे. एक VIP नंबर वाली मर्सिडीज ने उनको टक्कर मार दी. सिद्धार्थ की मौत हो गई. कार चलाने वाला लड़का बालिग नहीं था. उसकी गिरफ्तारी में बहुत नौटंकी हुई.
हादसा देखने वालों ने बताया कि कार की स्पीड थी 80 से 100 के करीब. कार में 7-8 लोग थे. एक्सीडेंट के बाद लोगों ने उनको पकड़ने की कोशिश की तो फर्राटा भर के भाग गए. पुलिस ने नंबर लिया और ट्रेस किया. पता लगा कि ये उसी इलाके के किसी बिल्डर की गाड़ी है.
अब खेल ये हुआ कि रात को ही बिल्डर का ड्राइवर थाने पहुंच गया. बयान दिया कि साब गाड़ी मैं चला रहा था. लेकिन सलमान के ड्राइवर की तरह की तैयारी तो थी नहीं उसकी. जइसे ही पता चला कि कतल हो गया है. बस उसकी फूंक सरक गई. बयान बदल दिया. कहा कि उसके ऊपर दबाव डाला गया था. तब जाकर बिल्डर के जुवेनाइल बेटे को हिरासत में लिया गया.

.webp?width=60)

