अगर आपसे कहा जाए कि देश में एक ऐसी यूनिवर्सिटी भी है, जहां रात में पढ़ना मना है.तो शायद आपको यकीन न हो, पर ये सच है. और वो यूनिवर्सिटी है BHU. और रीजन है यहांके नए VC जो 'शिव तेरे कितने रूप' और 'मृत्यु के बाद क्या' जैसी 'महान' किताबें लिखचुके हैं. फिर भी अपने आपको इकॉनमिस्ट ही कहलाना पसंद करते हैं. VC गिरीश चंद्रत्रिपाठी के कुछ तुगलकी फरमानों ने सारी यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ रखा है.जिनमें से एक है, रात में पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी नहीं खुलेगी. इसके अलावा VC साहब BHU में रहने वाली लड़कियों के 'स्वघोषित अभिभावक' भी हैं. इसलिए ये तय करने केसारे अधिकार रखते हैं कि लड़कियां क्या पहनें, कब खाएं, कितने वक्त बाहर रहें और वोभी किसके साथ. तो जरा विस्तार से पढ़िए हिंदी में तमाम विषयों की शिक्षा को बढ़ावादेने वाली, महामना की इस महान रचना BHU के 'लफड़ामयी' होने की कहानी:24 घंटे लाइब्रेरी चाहते थे, अब पढ़ाई भी खतरे मेंPHD स्टूडेंट विकास कुमार कहते हैं कि गांव-गांव में मोदी सरकार वाई-फाई लगाने कीबात कहती है. वाराणसी के घाटों पर वाई-फाई लगाया जा रहा है. और उन्ही के क्षेत्र कीसेंट्रल यूनिवर्सिटी BHU में स्टूडेंट इंटरनेट, लाइब्रेरी और पढ़ाई की मूलभूतसुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं. जबकि आज कोई हायर एजुकेशन के लिए इंटरनेट की जरूरत सेमना नहीं कर सकता है. BHU सारे एशिया में कैंपस में रहने वाले स्टूडेंट के हिसाब सेसबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है. यहां पहले लाइब्रेरी 24 घंटे खुला करती थी. नए VC गिरीशचंद्र त्रिपाठी के आने के बाद इसका टाइम घटाकर 15 घंटे कर दिया गया. यानी सवेरे 8से रात में 11. हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट भी जिन्हें लैन के जरिए नेट चलाने कीसुविधा मिली है. नए नियमों के हिसाब से 4 जीबी से ज्यादा इंटरनेट का यूज नहीं करसकते हैं. ये भी जानने वाली बात है कि पहले से ही BHU के अंदर सोशल नेटवर्किंगसाइट्स फेसबुक और यूट्यूब बैन हैं. BHU में पढ़ने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स पूर्वीउत्तर प्रदेश, बिहार, MP और झारखंड के गरीब परिवारों से आते हैं. और बाहर कमरे लेकररहते हैं. रात में पढ़ने के लिए वो अक्सर लाइब्रेरी जाते थे. खासकर परीक्षा केदिनों में इसकी जरूरत और बढ़ जाती थी. पर उनका ये सहारा अब BHU ने उनसे छीन लिया.जब स्टूडेंट परेशान हुए तो उन्होंने विरोध किया. इस पर VC का बिल्कुल उसी तर्ज काबयान आया कि जो मेरे साथ हुआ है मैं इसका बदला तुम सबसे लूंगा. जवाब था, जब मैंपढ़ा करता था तो कोई अच्छी सुविधाएं नहीं थीं. कंप्यूटर की सुविधा नहीं थी.क्लासरूम में AC नहीं था. फिर भी मैंने पढ़ाई की. आगे VC ये भी बोले कि स्टूडेंट कोलाइब्रेरी की क्या जरूरत है? आउट ऑफ सिलेबस पढ़ने की क्या जरूरत है? इसके बाद भी जबस्टूडेंट्स 500 सिग्नेचर वाली याचिका के साथ VC से इस फैसले पर मिलने गए तो VC नेस्ट्रीट लाइट में पढ़ने की सलाह दी और कहा कि प्रोटेस्ट करोगे तो यूनिवर्सिटी सेबाहर फेंक दूंगा. 23 मई को प्रोटेस्ट कर रहे 9 स्टूडेंट को बाहर का रास्ता दिखायागया. एग्जाम नहीं देने दिया गया. कॉपियां छीन ली गईं. लड़के शांति से धरना दे रहेथे. तभी रात 12 बजे हजार से ज्यादा PAC वाले आए और धरने पर बैठे 10 लड़कों को उठाले गए. इतना ही नहीं घरवालों को बिरादरी का हवाला देकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड केअधिकारियों ने लड़कों से धरना बंद करने का दबाव भी डलवाया.भूख हड़ताल को 81 दिन हुए, दो की किडनी खराब, पर कोई सुनवाई नहींउधर BHU के डेली वेज वर्कर्स की हड़ताल को तीन महीने पूरे हो चुके हैं. उनके आमरणअनशन के भी 34 दिन हो चुके हैं. इस बीच कई वर्कर भूख हड़ताल करते हुए बहुत बुरीहालत में पहुंच गए हैं. एक वर्कर अच्छे लाल की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि डॉक्टर्सके कहने पर उनको स्टूडेंट्स ने जूस पिला कर उनका धरना तुड़वाया. एक स्टूडेंट नेबताया कि अपनी और अपने साथियों की हालत देखकर अच्छे लाल रोने लगे. यूं ही धरनादेते बरसात का मौसम गुजर गया. न ही उनकी कोई सुनवाई BHU प्रशासन की तरफ से हुई हैऔर न ही जिला प्रशासन की तरफ से. मामला ये है कि BHU ने डेली वेज कर्मचारियों कीकंडीशन की समीक्षा के लिए हरिहर नाथ कमेटी बनाई थी. डेली वेज वर्कर वो होते हैं,जिनको उनके उसी दिन के काम का पैसा मिलता है जब वो काम करें. और वो भी बस पैसामिलता है, कोई सुविधा नहीं. 1998 में हरिहर नाथ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा थाकि जब तक सारे डेली वेज वर्कर परमानेंट नहीं हो जाते नए वर्कर अप्वांइट नहीं किएजाएं. पर 18 साल हो गए. नई नियुक्तियां होती रहीं. और पुराने वाले परमानेंट भी नहींहुए. वो भी तब जब VC और BHU की एक्जीक्यूटिव कमेटी इस सिफारिश को मान चुके थे.पिछले तीन महीने से वर्कर इसीलिए धरने पर हैं.लड़के के गैंगरेप मामले में दूसरे 4 आरोपियों को कोई सजा नहींपिछले महीने BHU एक लड़के के कैंपस में हुए रेप की घटना के चलते चर्चा में था. जबचलती कार में रेप किया गया था, उसमें मेन आरोपी दीपक के साथ 4 और लोगों के होने कीबात विक्टिम लड़के ने कही थी. दीपक को तो जेल भेजा जा चुका है. सेशन कोर्ट से उसकीजमानत की अर्जी भी खारिज हो चुकी है पर दूसरे 4 आरोपियों की न पहचान हुई है न पकड़.दीपक जो BHU हॉस्पिटल में ही लैब अटेंडेंट है. उसे भी यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशनने बहुत दबाव पड़ने के बाद और स्टूडेंट्स के धरना देने के बाद नौकरी से बर्खास्तकिया था. जिसके बाद पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी की थी. पर विक्टिम लड़का आज भी डराहुआ है. दरअसल आरोपियों की एक पॉलिटिकल पार्टी में अच्छी पकड़ है और वो इसकी धमकीविक्टिम लड़के को देते रहते हैं. जब लड़का रिपोर्ट लिखाने गया था तब पुलिस ने भीलड़के और उसके परिवार वालों को बहुत परेशान किया था. और मजाक उड़ाया था.लड़कियां संस्कार सिखाने के चलते प्रशासन से हैं परेशानBHU के VC गिरीश चंद्र त्रिपाठी कई बार लड़कियों के मामले में कई बार ही सामंतवादीबातें कह चुके हैं. 8 बजे के बाद लड़कियों का हॉस्टल से बाहर निकलना मना है. पर वोलड़कियों के कपड़ों और उनके रहने के ढ़ंग को लेकर भी खुले आम कहते हैं मैं लड़कियोंके पेरेंट्स की तरह सोचता हूं. और इसलिए उनकी तमाम गतिविधियों पर रोक लगा रखी है.कई बार लड़कियों के साथ भेदभाव की बात रिपोर्ट हुई है. ये वीडियो देखें -https://twitter.com/JacBHU/status/779563413093683200ये भी पढ़ें -SHAME! 'सर्वविद्या की राजधानी' BHU में लड़के का गैंगरेप