चिल डियर चिल. जस्ट चिल. अगर कोई नौकरीपेशा आम आदमी इसे पढ़ रहा हो तो उसे नोट बैनहोने से घबराने और हाहाकार मचाने की जरूरत नहीं है. इससे सिर्फ उन कारोबारियों,प्रॉपर्टी डीलरों और नेताओं को घबराने की जरूरत है, जिनके पास बड़े पैमाने पर'अघोषित कैश' है. ईमानदार लोगों के साथ कुछ गलत नहीं होने वाला. आपका पैसा मर नहींजाएगा. धीरज धरिए.क्या न करेंहड़बड़ाकर उन लोगों के चक्कर में न पड़ें, जो गली-मुहल्लों में 500 रुपये के बदलेसौ-सौ के तीन नोट दे रहे हैं. ऐसा करके आप अपना नुकसान करा बैठेंगे. दिल्ली में कईजगहों पर रातोंरात ये धंधा चल निकला है. नरवसाइए नहीं. अपने 500-100 के नोटों कोथामकर बैठिए और गुरुवार सुबह का इंतजार कीजिए. बैंकों में आप अपने पासे रिप्लेस करासकते हैं. इसके अलावा जिनके पास 10 लाख रुपये तक का कैश है, वे भी घबराएं नहीं.पैसा अकाउंट में जमा करा दें. जाहिर है, वो पैसा टैक्सेबल हो जाएगा. वो पैसा आपकेपास आया कहां से, ये आपको बताना होगा अगली बार इनकम प्रूफ देते वक्त, जिसमें अभीबहुत समय है.शुक्रवार रात 12 बजे तक यहां चलेंगे पुराने नोटसरकारी अस्पतालों में 500 और 1000 के पुराने नोट चल जाएंगे रेलवे टिकट बुकिंगकाउंटर, सरकारी बसों और एयरलाइन टिकट काउंटरों पर भी टिकट खरीद सकते हैं. पेट्रोल,डीज़ल और गैस स्टेशन जो सरकारी तेल कंपनियों के तहत आते हैं. स्टेट और सेंटरगवर्नमेंट अधिकृत को ऑपरेटिव स्टोर सरकारी मिल्क बूथ पर श्मशान घाटों परऔर शुक्रवार के बाद क्याजिनके पास 10 लाख तक कैश है वो बेधड़क बैंक में जाकर जमा करा सकते हैं उन्हें कोईपरेशानी नहीं है. बल्कि हमारी सलाह है कि अगर आपके पास 10 लाख रुपये तक का ब्लैकमनी भी है तो भी उसे बैंक में जमा करा दें. सरकार का मकसद आप पर कार्रवाई करने सेज्यादा, भारत में मौजूद 'लिक्विड मनी' को 'सफेद' बनाना है. 30 दिसंबर तक 500 और1000 के पुराने नोट बैंक या पोस्ट ऑफिस के अपने अकाउंट में जमा कर दें. आप एक दिनमें अधिकतम दस हज़ार रुपये अकाउंट से निकाल पाएंगे और हफ्ते में बीस हज़ार. मानलीजिए आपने एक दिन में दस हजार निकाल लिए तो बाकी 6 दिन में सिर्फ 10 हजार और निकालपाएंगे. 500 और 1000 के नोट आई कार्ड दिखा कर मेन पोस्ट ऑफिस और छोटे पोस्ट ऑफिसमें बदले जा सकेंगे लेकिन 24 नवंबर तक रोजाना सिर्फ 4000 रुपये बदले जा सकेंगे.ज्यादा की जरूरत है तो चेक से पैसे निकाल सकते हैं. अधिकतम लिमिट वही है- 10 हजाररुपये. चेक, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट से पेमेंट करने पर किसीतरह की कोई बंदिश नहीं है. 9 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे. और कुछ जगह पर 10नवंबर को भी भी एटीएम काम नहीं करेंगे. एटीएम से कुछ वक्त दो हज़ार रुपये ही निकालेजा सकेंगे. आगे चलकर इसे बढ़ा कर 4000 किया जाएगा.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंमोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगेइधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गयाकाले धन को सफेद बनाने आधी रात को यहां पहुंचे लोगमोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है