The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Netflix is going to release four indian films in 2020- Choked, The Other, Freedom and Ak vs Ak

नेटफ्लिक्स ने इस साल इंडियन दर्शकों के लिए कुछ भयानक प्लान किया है

1 साल, 18 एक्टर्स और 4 धांसू फिल्में.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2020, 04:13 PM IST)
Img The Lallantop
तीन अलग-अलग मौकों पर नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी और अनिल कपूर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने बताया कि वो साल 2020 में इंडियन दर्शकों के लिए क्या लेकर आ रहा है. चार फिल्में. एक में नहीं. अलग-अलग चार फिल्में. अपने पुराने साथियों के साथ. जिनके साथ पहले 'लस्ट स्टोरीज़' और 'घोस्ट स्टोरीज़' बना चुका है. कौन हैं ये लोग? क्या पिक्चर बनाने वाले हैं? और इनकी फिल्मों में काम कौन-कौन कर रहा है?
1) अनुराग कश्यप (गैंग्स ऑफ वासेपुर)
फिल्म का नाम- चोक्ड (Choked) स्टारकास्ट- सैयामी खेर (मिर्ज़या), रोशन मैथ्यू (मूथोन) बेसिक प्लॉट- एक बैंक कैशियर है. उसके जीवन में दिक्कतें बहुत हैं. पैसा नहीं है. एक दिन अचानक उसे अपने घर के किचन में छुपा हुआ अथाह कैश मिल जाता है. इससे उस कैशियर की लाइफ बेहतर होती है या बदतर फिल्म ये नहीं बताएगी. फिल्म बस ये बताएगी कि आगे उसके साथ होता क्या है.
फिल्म 'चोक्ड' की शूटिंग के दौरान अनुराग कश्यप, रोशन मैथ्यू और सैयामी खेर. दूसरी तरफ फिल्म भगवान को अर्पित फिल्म का क्लैप.
फिल्म 'चोक्ड' की शूटिंग के दौरान अनुराग कश्यप, रोशन मैथ्यू और सैयामी खेर. दूसरी तरफ फिल्म भगवान को अर्पित फिल्म का क्लैप.

2) करण जौहर (कुछ कुछ होता है)
फिल्म का नाम- द अदर (The Other) स्टारकास्ट- शेफाली शाह (डेल्ही क्राइम), मानव कौल (वज़ीर), नुसरत भरूचा (प्यार का पंचनामा), फातिमा सना शेख (दंगल), जयदीप अहलावत (राज़ी) बेसिक प्लॉट- इस फिल्म में भी लस्ट स्टोरीज़ और घोस्ट स्टोरीज़ की तरह एक मसले से जुड़ी चार अलग-अलग कहानियां होंगी. जिस मुद्दे पर ये फिल्म बात करेगी, वो है ह्यूमन साइकोलॉजी, रिलेशनशिप और उसकी दिक्कतें. अपने नाम को चरितार्थ करती हुई ये फिल्म एक रिलेशनशिप में शामिल दूसरे इंसान की बात करेगी. वो दूसरा इंसान ब्रेकअप करने वाला भी हो सकता है और किसी रिलेशनशिप को पूरा करने वाला भी.
सीरीज़ 'डेल्ही क्राइम' के एक सीन में शेफाली शाह, दूसरी तरफ 'राज़ी' में जयदीप अहलावत और आखिरी तस्वीर में एक फोटोशूट के दौरान फातिमा.
सीरीज़ 'डेल्ही क्राइम' के एक सीन में शेफाली शाह, दूसरी तरफ 'राज़ी' में जयदीप अहलावत और आखिरी तस्वीर में एक फोटोशूट के दौरान फातिमा.

3) दिबाकर बैनर्जी (खोसला का घोसला)
फिल्म का नाम- फ्रीडम (Freedom) स्टारकास्ट- नसीरुद्दीन शाह (जाने भी दो यारों), मनीषा कोईराला (दिल से), हुमा कुरैशी (गैंग्स ऑफ वासेपुर), कल्कि केकला (ये जवानी है दीवानी), ज़ोया हुसैन (मुक्काबाज़), शशांक अरोड़ा (तितली), नीरज कबी (तलवार) बेसिक प्लॉट- इसकी कहानी आज के समय से 25 साल बाद शुरू होती है. यानी फ्यूचर में. इसकी मदद से हमें एक एक आम मिडल क्लास भारतीय परिवार के तीन जनरेशन की कहानी जानने को मिलेगी. इसमें उनकी पर्नसल से लेकर वैचारिक और सेक्शुअल चीज़ों का ज़िक्र होगा. लेकिन ये तीनों कहानियां एक-दूसरे में गूंथी होंगी, जिससे हमें बीते समय में उनके  भीतर हुए बदलाओं के बारे में आइडिया लगेगा.
'इश्किया' के एक सीन में नसीर, 'संजू' में मनीषा और 'मेड इन हेवन' से शशांक.
'इश्किया' के एक सीन में नसीर, 'संजू' में मनीषा और 'मेड इन हेवन' से शशांक.

4) विक्रमादित्य मोटवानी (उड़ान)
फिल्म का नाम- एके वर्सज़ एके (AK vs AK) स्टारकास्ट- अनिल कपूर (लाडला), अनुराग कश्यप (गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम फिल्ममेकर) बेसिक प्लॉट- एक फिल्ममेकर है. सिनेमा बनाना चाहता है. जिस एक्टर को अपनी फिल्म में लेना चाहता है, वो मान नहीं रहा. इसलिए वो उस मशहूर एक्टर की बेटी को किडनैप कर लेता है. जब एक्टर पागलों की तरह अपनी बेटी को ढूंढने के लिए भागम-भाग कर रहा होता, तब डायरेक्टर रियल टाइम में उसे रिकॉर्ड  करता है. ताकि वो इस फुटेज को अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर सके. और उसे एक्टर का बिलकुल रियलिस्टिक परफॉरमेंस निकलवा सके.
'एके वर्सज़ एके' की तैयारी में व्यस्त अनिल कपूर और अनुराग कश्यप.
'एके वर्सज़ एके' की तैयारी में व्यस्त अनिल कपूर और अनुराग कश्यप.

अब इन फिल्मों के बारे में थोड़ी सी गॉसिप कर लेते हैं. विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में जो फिल्म बन रही है, उसका नाम पहले AK vs SK था. क्योंकि फिल्म में अनुराग के साथ शाहिद कपूर काम करने वाले थे. और उनकी पत्नी मीरा किडनैप होने वाली थीं. लेकिन बात नहीं बन पाई. फिर इस फिल्म में अनिल कपूर को लिया गया. आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म में अनिल के तीनों बच्चे- रिया, सोनम और हर्षवर्धन भी दिखाई देंगे. किडनैपिंग होगी सोनम की. दिबाकर बैनर्जी चार साल बाद कोई फुल-फ्लेज्ड फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म थी 2015 में आई 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी'. करण जौहर ने अपना वेब स्टूडियो शुरू किया है. धर्मैटिक (Dharmatic) नाम से. उसी के तहत वो 'द अदर' बना रहे हैं. अनुराग कश्यप इस बार डायरेक्शन के साथ-साथ एक्टिंग भी करेंगे. हालांकि इससे पहले भी वो 'इमैका नौड्डिगल' और 'अकीरा' जैसी फिल्मों में एज़ एन एक्टर काम कर चुके हैं.
इन सभी फिल्मों की शूटिंग जनवरी 2020 के दूसरे हफ्ते शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे ये फिल्में बनकर तैयार होती जाएंगी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होती जाएंगी. तारीख अब तक किसी की फिक्स नहीं हुई है.


वीडियो देखें: घोस्ट स्टोरीज़- मूवी रिव्यू

Advertisement

Advertisement

()