सरकार ने NDTV चैनल पर करिखा पोतकर लिख दिया, 'एक दिन का बैन'
NDTV इंडिया ने चैनल पर कुछ ऐसा दिखा दिया, जो उसे नहीं दिखाना चाहिए था.

हेडिंग देखकर दौड़े चले आए हो, तो सबसे पहले आसान भाषा में समझ लो. सरकार के हिसाब से NDTV इंडिया ने अपने चैनल पर कुछ ऐसा दिखाया था, जो उसे नहीं दिखाना चाहिए था, इसलिए I&B मिनिस्ट्री ने उसे एक दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है. NDTV इंडिया माने हिंदी वाला चैनल. अंग्रेजी वाला NDTV 24x7 है.
टेक्निकल भाषा में जानना चाहते हो, तो मामला ये है: NDTV इंडिया ने न्यूज चैनल पर दिखाए जाने वाले कॉन्टेंट के लिए बनाए गए प्रोग्राम कोड को तोड़ा है, जिसकी वजह से I&B मिनिस्ट्री ने उसे एक दिन तक ऑफ-एयर रहने का आदेश दिया है.
मामला ये है कि जब आतंकवादियों ने पठानकोट में हमला किया था, तो हर टीवी चैनल ने कूद-कूदकर कवरेज किया था उसका. उस समय NDTV इंडिया ने टीवी पर कुछ ऐसी चीजें दिखा दी थीं, जिससे सरकार की आतंकवादियों के खिलाफ बनाई गई रणनीति से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का खुलासा हो गया था.
इस मामले में मिनिस्ट्री के अंदर एक कमिटी बनाई गई थी और उस कमिटी की दी हुई रिपोर्ट के आधार पर NDTV इंडिया पर एक्शन लिया गया है. मिनिस्ट्री ने चैनल को 9 नवंबर को दोपहर एक बजे से 10 नवंबर को दोपहर एक बजे तक ऑफ-एयर रहने का आदेश दिया है. हालांकि, NDTV इंडिया ने अभी तक इस आदेश का कोई जवाब नहीं दिया है.
दिखाया क्या था:I&B मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक इस साल जनवरी में जब पठानकोट ऑपरेशन चल रहा था, तब NDTV इंडिया ने एयरबेस में रखे हथियारों, मिग फाइटर प्लेन, रॉकेट लॉन्चर्स, मोर्टार, हेलिकॉप्टर्स और फ्यूल टैंक्स की जानकारी चैनल पर दिखाई थी, जो आतंकियों द्वारा यूज की जा सकती है. ऑफीशियल सूत्रों के मुताबिक चैनल के इस कॉन्टेंट ने प्रोग्राम के नियम तोड़े हैं और इस बारे में चैनल को नोटिस भी दिया गया था.
ये भी पढ़ें:पठानकोट: यूनाइटेड जेहाद काउंसिल ने ली हमले की जिम्मेदारी
अगर आपको भी लगता है कि बरखा दत्त पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रही थीं, तो जान लो सच
जर्नलिस्ट शेयर गुप्ता और बरखा दत्त ने शुरू किया 'द प्रिंट मीडिया'

.webp?width=60)


