The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • NCP Leader Jitendra Awhad Wife Compares Abdul Kalam With Osama Bin Laden

लादेन से कर दी कलाम की तुलना, NCP नेता की पत्नी के बयान पर बवाल मच गया

Jitendra Awhad की पत्नी ने कहा है कि बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति APJ Abdul Kalam की ही तरह Osama Bin Laden की आत्मकथा भी पढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि ओसामा पैदाइशी आतंकवादी नहीं था, बल्कि समाज ने उसे ऐसा बनाया.

Advertisement
Rita Awhad
ऋता आव्हाड के बयान पर BJP ने सवाल उठाया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
अभिजीत करंडे
font-size
Small
Medium
Large
27 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 27 सितंबर 2024, 02:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

NCP (शरद पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी ऋता आव्हाड (Jitendra Awhad's Wife) के एक बयान पर विवाद हो गया है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की तुलना अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) से कर दी. इस दौरान उन्होंने बच्चों से ओसामा की जीवनी पढ़ने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन पैदाइशी आतंकी नहीं था. बल्कि समाज ने उसे आतंकी बनाया.

26 सितंबर को ठाणे में ऋता एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कहा,

Embed

BJP ने ‘हमला’ बोला

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है,

Embed
Embed

पूनावाला ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है, 

Embed

उन्होंने कहा कि शरद पवार और राहुल गांधी को ये बताना चाहिए कि वो इस बयान का समर्थन करते हैं. या इसको खारिज करते हैं. BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि INDI गठबंधन और MVA ने अपने वोट बैंक को खुश करने की नई रणनीति शुरू की है. वो अपनी पत्नियों को ऐसे बयान देने के लिए आगे कर रहे हैं.

कौन था Osama Bin Laden?

ओसामा बिन लादेन एक आतंकवादी था जो अल-कायदा का प्रमुख था. ये संगठन कई देशों में आतंक फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने का दोषी है. 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में भी इस संगठन का हाथ बताया जाता है. 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा को मार गिराया गया.

वीडियो: एमपी में शराब फैक्ट्री से बचाए गए बच्चे गायब, NCPCR अध्यक्ष का गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement

()