शरद पवार ने राहुल गांधी की मौज ले ली है!
लेकिन ओबामा ने राहुल पर जो लिखा उस पर आपत्ति जताई है.
Advertisement

NCP चीफ शरद पवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर जो कहा है वो कांग्रेस को अच्छा नहीं लगेगा. (फाइल फोटो-ANI)
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी NCP. इसके मुखिया हैं शरद पवार. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया है. पवार ने कहा कि कुछ हद तक राहुल के नेतृत्व में 'निरंतरता' की कमी लगती है.
शरद पवार लोकमत मीडिया के चीफ और पूर्व सांसद विजय दर्डा को इंटरव्यू दे रहे थे. एनसीपी अध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या देश राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार है? इसके जवाब में उन्होंने ये बात कही.
हालांकि पवार ने राहुल पर बराक ओबामा की टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हम सभी के विचार को स्वीकार करें. उन्होंने कहा,
कांग्रेस के भविष्य और यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी पार्टी के लिए 'बाधा' बन रहे हैं तो पवार ने कहा कि किसी भी पार्टी का नेतृत्व इस बात पर निर्भर करता है कि संगठन के भीतर उन्हें कैसे स्वीकार किया जाता है.

.webp?width=60)

