The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ncc students badly beaten during training by senior thane video viral accused suspended

बारिश में NCC कैडेट्स को गीले डंडे से पीटने वाले के साथ क्या हुआ?

ऐसी 'ट्रेनिंग' किसी की भी रूह कंपा देगी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement
pic
4 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 01:37 PM IST)
ncc students badly beaten during training by senior thane video viral accused suspended
ठाणे में NCC छात्रों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. एक शख्स डंडे से कुछ छात्रों की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है. पीड़ित छात्र पुश-अप की पॉजिशन में हैं और आरोपी पीछे से उन्हें डंडे मार रहा है. ये वीडियो है जोशी बेडेकर कॉलेज का. जिन छात्रों को पीटा जा रहा है वो NCC से जुड़े हैं और आरोपी शख्स उनका ही सीनियर है. वीडियो ट्रेनिंग सेशन के दौरान का है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स बंदोड़कर कॉलेज में पढ़ता है और साइंस स्ट्रीम का छात्र है. मामला सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

ठाणे में जोशी बेडेकर कॉलेज, दो अन्य सहयोगी संस्थाओं बंदोडकर कॉलेज और VPM पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर एक बड़ी NCC यूनिट चलाता है. यूनिट के छात्रों की फिजिकल ट्रेनिंग आमतौर पर जोशी बेडेकर कॉलेज में होती है. उसी दौरान ये वायरल वीडियो शूट किया गया है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्रों के पैर और सिर जमीन को छू रहे हैं और हाथ पीठ के ऊपर मुड़े हुए हैं. एक लड़के का बैलेंस बिगड़ने पर सीनियर छात्र उसे बांस के मोठे डंडे से पीटता हुआ दिखाई देता है. वीडियो के सामने आने के बाद छात्रों के अभिभावकों में गहरी नाराजगी है. 

जोशी बेडेकर कॉलेज की प्रिंसिपल सुचित्रा नाइक ने घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर किसी छात्र को चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस तरह की जबरदस्ती को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि NCC के हेड वहीं के सीनियर छात्र होते हैं. प्रिंसिपल ने छात्रों से अपील की है कि वो बिना किसी डर के प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाएं. NCC छोड़ने के बारे में ना सोचे.

उन्होंने कहा कि इस तरह के आक्रामक व्यवहार के खिलाफ छात्रों को संवेदनशील बनाने की जरूरत है.

वीडियो: बेरहमी से पिटाई के बाद आदिवासी युवक पर नशे में धुत्त होकर पेशाब किया

Advertisement

Advertisement

()