भारती ड्रग्स केस में NCB के दो अफसरों ने क्या कर दिया कि उनको ब्यूरो ने सस्पेंड कर दिया
यही दोनों अफसर दीपिका के मैनेजर के केस को भी देख रहे थे. दोनों केस में बड़ा झोल पाया गया.
Advertisement

एनसीबी ने भारती और करिश्मा प्रकाश केस से जुड़े अपने दो अफसरों को सस्पेन्ड किया. फोटो - पीटीआई
NCB यानी नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले महीने कॉमेडियन भारती सिंह को अरेस्ट किया था. फिर उन्हें स्पेशल कोर्ट से जल्दी ही बेल भी मिल गई. एनसीबी ने कोशिश की कि पूछताछ के लिए रोका जाए. पर ऐसा कर नहीं पाए. इसके बाद अपना रुख सख्त किया. भारती से पहले अपने गिरेबान में झांका. अपने ही दो ऑफिसरों पर शक हुआ. बिना ज्यादा देर लगाए दोनों को सस्पेंड कर दिया.
इन दोनों ऑफिसरों का इस जांच में अहम रोल है. बताते हैं कैसे? सस्पेंड हुए दोनों ऑफिसर एनसीबी के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर थे. दोनों के ही तार दो हाई-प्रोफाइल केस से जुड़े थे. पहला, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का ड्रग्स केस. दूसरा, करिश्मा प्रकाश का ड्रग्स केस. आप याद करें उससे पहले ही बता देते हैं कि करिश्मा प्रकाश हैं कौन. फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर. कुछ समय पहले इनकी दीपिका के साथ एक चैट भी लीक हुई थी. जिसके बाद उनके घर छापा पड़ा. वो तो नहीं मिली पर कुछ और मिला. 1.7 ग्राम हशीश.
एनसीबी ने करिश्मा को समन भी भेजे पर जवाब नहीं आया. फोटो - ट्विटर
इसके बाद उन पर केस चला. कई समन भेजे. पर कोई जवाब नहीं. उधर करिश्मा एनसीबी को टालते हुए सीधे कोर्ट पहुंची. एंटीसिपेटरी बेल के लिए. जैसा चाहा, वैसा हुआ. कोर्ट ने राहत दी. बदले में शर्त रखी कि एनसीबी को जांच में सहयोग देना होगा. एनसीबी के सामने पेश हुई. फिर एनसीबी कोर्ट पहुंचा. शिकायत लगाई कि करिश्मा जांच में सहयोग नहीं दे रही है. इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक फाइनल हियरिंग पर बुलाया.
इसी हियरिंग से एनसीबी के 2 ऑफिसर गायब थे. कोर्ट को मजबूरन बेल देनी पड़ी. बात आई-गई हो गई. इसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह को 21 नवंबर को अरेस्ट किया गया. 2 दिन बाद कोर्ट के सामने पेशी हुई. ताज्जुब की बात थी कि इस बार भी एनसीबी के वही दोनों ऑफिसर गायब थे. जिसके बाद भारती को भी बेल मिल गई.
भारती और हर्ष के घर से गांजा बरामद हुआ था जिसके बाद उन्हे अरेस्ट किया गया. फोटो - ट्विटर
एनसीबी के ज़ोनल हेड समीर वानखेडे को यह बात अजीब लगी. परिणामवश, दोनों ऑफिसरों को सस्पेंड कर डाला. इनके साथ-साथ प्रॉसिक्यूटर साहब को भी सस्पेंड किया गया. इनकी भी दोनों हियरिंग्स से हाजिरी गायब थी.
बता दें एनसीबी ने भारती और हर्ष की बेल को भी एनडीपी कोर्ट में चैलेंज किया है.

.webp?width=60)