शाहरुख खान के घर रेड करने पहुंची NCB, कहा- 'कइयों से करनी पड़ती है पूछताछ'
अनन्या पांडे के घर भी NCB का छापा, पूछताछ के लिए बुलाया गया.
Advertisement

बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचते शाहरुख खान. दूसरी तस्वीर शाहरुख खान के घर पर सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची NCB टीम की.
20 अक्टूबर को ड्रग्स केस में आर्यन खान की बेल याचिका पर फैसला आया. स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन को जमानत देने से इन्कार कर दिया. वो अब भी आर्थर रोड जेल में बंद हैं. 21 अक्टूबर की सुबह पहली बार शाहरुख खान जेल में आर्यन से मिलने पहुंचे थे. मगर जैसे ही शाहरुख जेल से अपने घर लौटे, NCB की एक टीम उनके घर मन्नत पहुंच गई. बताया जा रहा है कि ये टीम शाहरुख के घर एक सर्च ऑपरेशन करेगी. इसके अलावा NCB की एक टीम अनन्या पांडे के घर भी रेड करने पहुंची है. NCB ने आज दोपहर 2 बजे अनन्या को पूछताछ के लिए भी समन किया है.
आर्थर रोड जेल में आर्यन खान से मिलने जाते शाहरुख खान का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं-
आर्यन खान मामले में NCB जो भी एक्शन ले रही है, वो खालिस वॉट्सऐप चैट्स के आधार पर ले रही है. क्योंकि आर्यन के पास से डिटेंशन के दौरान किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था. NCB ने क्रूज़ शिप से डिटेन किए गए लोगों के फोन चेक करने शुरू किए. NCB का दावा है कि आर्यन के फोन से कुछ ऐसी चैट्स मिली हैं, जो उन्हें इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जोड़ सकती हैं. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन के फोन से मिले चैट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी ज़िक्र है, जिसके साथ आर्यन के ड्रग्स पर चर्चा करने की बात कही जा रही है. NCB के हवाले से इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि आर्यन किसी ड्रग डीलर के साथ भी संपर्क में थे. शाहरुख खान के घर पहुंची NCB टीम का वीडियो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-#WATCH Actor Shah Rukh Khan reaches Mumbai's Arthur Road Jail to meet son Aryan who is lodged at the jail, in connection with drugs on cruise ship case#Mumbai pic.twitter.com/j1ozyiVYBM
— ANI (@ANI) October 21, 2021
NCB now conducts raid at #ShahRukhKhan’s Mannat. pic.twitter.com/wONmYUQiPS — ETimes (@etimes) October 21, 2021ये चैट NCB ने 14 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान कोर्ट को सौंप दी थी. 20 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया और उन्हें बेल देने से इन्कार कर दिया. उसके ठीक अगले दिन अनन्या पांडे के घर छापा पड़ा और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया. इससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि आर्यन के चैट में जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम मिला है, वो अनन्या पांडे हो सकती हैं. मगर पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. अनन्या पांडे मशहूर फिल्म एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. उन्होंने 2019 में फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ दी ईयर 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भी नज़र आ चुकी हैं. रेड के लिए अनन्या पांडे के घर पहुंचती NCB की टीम-
शाहरुख खान के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाने के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. वो भी ठीक तब, जब शाहरुख अपने बेटे आर्यन से मिलकर अपने घर पहुंचे ही थे. इस खबर के लिखे जाने तक NCB की टीम शाहरुख के घर से वापस लौट चुकी थी. NCB के अधिकारियों ने शाहरुख के घर सर्च ऑपरेशन के सवाल पर आज तक से बात करते हुए कहा-NCB conducts raid at actress #AnanyaPanday’s home in Mumbai. pic.twitter.com/D8twfajLBI
— ETimes (@etimes) October 21, 2021
''जांच के लिए कइयों से पूछताछ करनी पड़ती है.''
स्पेशल NDPS कोर्ट से बेल नहीं मिलने के बाद आर्यन के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की डेट दी है. तब तक आर्यन को जेल में ही रहना होगा.
.webp?width=60)

