नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई भगवान शिव की विवादित फोटो शेयर करके बुरे फंसे हैं
कोई इसे शेयर न करे, ये लिखकर शेयर किया था. मगर उनके पिछले पोस्ट देख आप दंग रह जाएंगे.
Advertisement

नवाजुद्दीन के भाई पर मुकदमा दर्ज हो गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बॉलिवुड में एक ऐक्टर हैं. वही जिन्होंने एक फिल्म में बाप का, भाई का, दादा का सबका बदला लेने की कसम खाई थी. बदला लिया भी था. लोगों को बहुत पसंद आया था. समझ ही गए होंगे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी. पर इस समय चर्चा में वो नहीं, उनके छोटे भाई साहब हैं. नाम है अयाजुद्दीन सिद्दीकी. खुद को एक अखबार का संपादक, मानवाधिकार आयोग मुजफ्फरनगर का अध्यक्ष बताते हैं. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है. आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काने की मंशा से किसी का अपमान करना) और आईटी ऐक्ट के तहत. मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने में. विवाद एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ है. इस पोस्ट में भगवान शिव की आपत्तिजनक तस्वीर थी. ये दावा किया है मुकदमा दर्ज करवाने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्य भरत कुमार ने.

ये है वो पोस्ट जो अयाजुद्दीन ने शेयर की थी.
पर अयाजुद्दीन ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि विवादित पोस्ट का उन्होंने विरोध किया था. उनका मकसद तो उस शख्स को हिदायत देने की थी कि ऐसी पोस्ट शेयर नहीं करनी चाहिए. इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं. यही बात उन्होंने अपने पोस्ट के कमेंट पर लिखी थी(ऊपर फोटो में पढ़िए). इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच करने की बात कही है.
पुलिस क्या कह रही
पुलिस का भी यही कहना है कि अयाजुद्दीन ने उस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था - किसी भी शख्स को ऐसी पोस्ट शेयर नहीं करनी चाहिए. हम भारत के लोग हैं और हमें किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए. तो अब सवाल खड़ा होता है कि पुलिस ने फिर मुकदमा दर्ज ही क्यों किया. तो जवाब है- वो इसलिए क्योंकि अयाजुद्दीन ने वो विवादित पोस्ट शेयर तो की ही थी. भले ही उनकी मंशा गलत नहीं थी. ऐसे में अनचाहे ही सही, उन्होंने वो पोस्ट आगे बढ़ाने में मदद की जो कि कानूनन गलत है.
पहला राजनाथ सिंह से जुड़ा है, जिसमें अयाजुद्दीन उनके मुसलमान बन जाने की बात कह रहे हैं -

दूसरे पोस्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती, मगर इसमें वो दो लोगों की हत्या को जायज ठहरा रहे हैं -

इन दो पोस्ट्स को देखकर हमने अयाजुद्दीन से बात भी की. पहले तो उन्होंने भगवान की विवादित पोस्ट शेयर करने पर खुद को बेकसूर बताया. बोले- हमारा कमेंट पढ़ लीजिए. हमने कहा ये बात तो ठीक है, मगर आपने जो राजनाथ सिंह और हत्या वाली पोस्ट शेयर की है. वो क्या है? तो अयाजुद्दीन सकपका गए. बोले-
ये भी पढ़ें -
शशि थरूर की भारी मांग - लीगल गांजा, लीगल भांग
पड़ताल: क्या पश्चिम बंगाल में ईद के लिए 5 दिन की छुट्टी दी गई है?
डॉक्टर कफील के भाई को किसने तीन गोलियां मारीं?
मेट्रो और ऑफिस की एक्स-रे मशीन में टिफन डालने पर क्या होता है?

A man posted derogatory pic of Lord Shiva,I confronted him about it & wrote you shouldn't share posts that can hurt anyone's religious sentiments. Instead case was filed against me. Charges should be investigated: Ayazuddin Siddiqui, brother of Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui pic.twitter.com/faPvMUQDwY
पर कहानी यहीं नहीं खत्म होती है. इस पोस्ट के बाद हमने सोचा कि उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर देखा जाए. अभी ये पोस्ट शेयर की है तो पहले भी की होंगी. सही सोचा था हमने. वहां पता चला कि अयाजुद्दीन तो पहले भी कई कांड कर चुके हैं. हम दो नमूने छांटकर आपके लिए लाए हैं, देखिए -— ANI UP (@ANINewsUP) June 11, 2018
पहला राजनाथ सिंह से जुड़ा है, जिसमें अयाजुद्दीन उनके मुसलमान बन जाने की बात कह रहे हैं -

दूसरे पोस्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती, मगर इसमें वो दो लोगों की हत्या को जायज ठहरा रहे हैं -

इन दो पोस्ट्स को देखकर हमने अयाजुद्दीन से बात भी की. पहले तो उन्होंने भगवान की विवादित पोस्ट शेयर करने पर खुद को बेकसूर बताया. बोले- हमारा कमेंट पढ़ लीजिए. हमने कहा ये बात तो ठीक है, मगर आपने जो राजनाथ सिंह और हत्या वाली पोस्ट शेयर की है. वो क्या है? तो अयाजुद्दीन सकपका गए. बोले-
गलती हो गई मुझसे. इसके लिए माफी मांगता हूं. दोबारा ऐसी पोस्ट कभी नहीं शेयर करूंगा.खैर, इस घटना में आप लोगों के लिए भी सबक है. वो ये कि सोशल मीडिया में अगर कोई विवादित फोटो या पोस्ट मिले तो उसे वैसे ही न आगे बढ़ा दें. अगर क्रांति करनी ही है या अच्छा संदेश देना ही है तो कमसेकम उस फोटो को ब्लर कर लें. वरना अगला नंबर आपका हो सकता है.