बुरहान वानी को इंडियन आर्मी ने मार दिया. वही बुरहान वानी जो कश्मीर में हिजबुलमुजाहिदीन का कमांडर था. और नौजवानों को दहशतगर्द की तरफ खींच रहा था. इसको मारनाहुआ है कि पाकिस्तान को दर्द शुरू हो गया. जहां देखो नवाज शरीफ बुरहान के कसीदेपढ़ते नजर आते हैं. पहले तो पाकिस्तानियों को लग रहा था कि वो यकीनन दुखी हैं बुरहानके मरने से मगर अब उन्हें ये सब ढोंग नजर आ रहा है. जगह-जगह कश्मीर का राग अलापना.बार-बार बुरहान को हीरो बताना. अब ये जादू लोगों के सर उतरने लगा है, तभी तो उन्हेंपाकिस्तान में ये कहा जाने लगा है कि वो बुरहान और कश्मीर को इसलिए याद कर रहे हैंताकि पाकिस्तान में उनके करप्शन की बात न हो. अब तो पीटीआई के चीफ इमरान खान औरपीपीपी के चेयरमैन उनके पीछे हाथ धोके पड़ लिए हैं. मियां नवाज अब लगता है, घिरते जारहे हैं. अभी तक तो इंडिया उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर घेर रहा था आतंकवाद को लेकर.और अब घर के लोग ही उन्हें जेल में डलवाने की बातें कर रहे हैं. मुझे तो वो कहावतयाद आ रही है 'धोबी का कुत्ता घर का, न घाट का.' राष्ट्रवाद का पूरा इंतजाम किया थामियां नवाज शरीफ ने. बुरहान को हीरो बताया. कश्मीरियों को बरगलाने के लिए कहा,इंडियन आर्मी जुल्म कर रही है. और जब बलूचिस्तान की कहानी सामने आई तो मियां कीबत्ती गुल हो गई. पाकिस्तानियों को अपने यकीन में लेने के लिए संसद का जॉइंट सेशनभी बुला लिया. ताकि सारी पार्टियों को राष्ट्रवाद की बहस में झोंक सकें. ये सब पताहै उन्होंने क्यों किया. हम क्या बताएं, खुद ही पाकिस्तान के इन लीडर की जबानी सुनलो.जब संसद का जॉइंट सेशन बुलाया गया तो तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान ने उसकाबायकॉट कर दिया. बोल दिया जी ये तो सब ढोंग है. इससे पहले हुई मीटिंग में क्यानिकला. कश्मीर, कश्मीर करके नवाज शरीफ लोगों का ध्यान अपने से हटा रहे हैं. क्योंकिवो मनी लॉन्डरिंग और पनामा लीक्स में फंस चुके हैं. और जब संसद का सेशन हो गया तोइमरान खान ने तो फिर से ट्वीट करके पूछ लिया जी क्या निकला इस सेशन से. कहने कामतलब साफ़ था कि नवाज टाएं-टाएं फिस्स. जब इमरान खान ने ये सब कहा तो कुछ लोगों नेउनकी खिंचाई की कि वो सत्ता के भूखे हैं. उन्हें देश नहीं दिखाई दे रहा.लेकिन संसद के जॉइंट सेशन में शामिल हुए पाकिस्तान पीपल पार्टी के चेयरमैन बिलावलभुट्टो ने तो भंडाफोड़ ही कर दिया. बाहर निकलने के बाद बिलावल ने कहा कि हम कश्मीरकी पॉलिसी पर सियासत नहीं करते. नवाज शरीफ कश्मीर को भुनाना चाहते हैं. वो कश्मीरके बहाने पनामा पेपर्स लीक और अपने करप्शन को छिपाना चाहते हैं. हमारी पार्टी ऐसानहीं होने देगी. हमारी हुकुमत आयगी तो पनामा इशू में नवाज शरीफ जेल में होंगे.बिलावल भुट्टो ने तो बोल दिया पनामा पेपर्स लीक मामले में जेल भेजेंगे. कश्मीर केबहाने उसको छिपा रहे हैं.पनामा पेपर्स लीक के जरिये खुलासा हुआ था कि प्रधानमंत्री शरीफ के दो बेटों और एकबेटी ने विदेश में खाते खोले और कंपनियां बनाई हैं. इसके अलावा नवाज शरीफ पर पाकसरकार के एक हजार करोड़ रुपये के हेर-फेर करने का भी आरोप है और शरीफ फैमिली की कुलजायदाद चार हजार करोड़ रुपये है. बताया जाता है कि नवाज ने गलत तरीके से ये रकमजुटाई थी. पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में भी उनकी गैर कानूनी प्रॉपर्टी है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंजंग की चुल्ल उठ रही है तो इस पाकिस्तानी को सुन लो!ये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, लो देख लोइंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियोओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे