पाकिस्तान जो है, उसकी हालत है खराब. इधर से सर्जिकल स्ट्राइक का भूत उनको दबोचलिया है. सार्क सम्मेलन में छीछालेदर हो गई. दुनिया में मिट्टी पलीत हुई पड़ी है.अब वहां के पीएम नवाज शरीफ को खतरा जान पड़ा है. इसीलिए बहुत हाई लेवल की मीटिंगबुलाई. अपनी फौज को कर्रे से समझा दिया कि देखो, जो बैन हो रखे मिलिटैंट ग्रुप हैं,उनका साथ देना बंद कर दो चुप्पे. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी की भी क्लास ली. कहिनहैं कि पठानकोट और 26/11 अटैक की जांच जल्दी से जल्दी पूरी कर दो. वहां के अखबारडॉन ने ये खबर छापी है. कि मंडे को मीटिंग बुलाई गई थी. उस मीटिंग में जो लोग गए थेउनसे बात हुई थी अखबार की. वही जिनको आप और हम सूत्र कहते हैं. जब नाम नहीं छापनाहोता, अंदर की बात होती है तो उसे सूत्र कहा जाता है. तो उन सूत्रों ने मीटिंग मेंनिकले इन फैसलों के बारे में बताया. मीटिंग में करने का आदेश मिला है कि ISI केडायरेक्टर जनरल रिजवान अख्तर सत्तू राशन बांध लें. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नासिरजंजुआ भी. ये सारे स्टेट्स का दौरा करेंगे और मिलिटैंट ग्रुप्स की कायदे से जांचहो, इसका जुगाड़ करेंगे. और लोकल खुफिया एजेंसी जो हर साल नई उग आती हैं, वो इसमेंलंगड़ी नहीं मारेंगी. रावलपिंडी की कोर्ट में मुंबई अटैक की सुनवाई टली पड़ी है. वोफिर से शुरू होगी. लेकिन वो करें कुछ भी, मानने को तैयार नहीं होते. अब उनके विदेशमंत्रालय के स्पोक्स पर्सन नफीस जकारिया की सुन लो. वो कहिन हैं कि ऐसा कुछ नहींहुआ. ये जो अखबार है ये अपनी मर्जी से कहानी बनाके छाप दिहिस है. इसके फैक्ट्स मेंकोई दम है नहीं. लेकिन सबसे बड़ी बात पता क्या है? पाकिस्तान में आर्मी की औकातप्रधानमंत्री से ज्यादा है. काफी वक्त से शरीफ डुओ अर्थात नवाज और जनरल राहील मेंखींचतान की कनफुस्की इधर आ रही है. गुप्त वाली बात मानो तो पाकिस्तानी नवाज सेज्यादा राहील का स्टेटस लाइक करने लगे हैं. तो नवाज शरीफ की धमकाइयां चमकाइयांकितनी कारगर होंगी, ये तो आगे पता चलेगा.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें: पता चल गया, नवाज शरीफ को बुरहान वानी की याद इत्ता क्यों सता रहीहै PoK वाले चीख-चीखकर कह रहे हैं, 'यहां आतंकवादी हैं, हमारी जिंदगी नरक हो गई है'