पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब मोदी के पक्के वाले दोस्त हो गए हैं. तभीतो अपनी नवासी के दावते-वलीमा में उन्होंने वही पगड़ी पहनी, जो उन्हें नरेंद्र मोदीने गिफ्ट की थी. बीते शुक्रवार को शरीफ की नवासी की शादी हुई थी. तब खुद मोदी उनसेमिलने लाहौर जा पहुंचे थे. वहां से वे शरीफ के जटी उमराघर के घर गए थे और वहांउन्हें एक गुलाबी राजस्थानी पगड़ी गिफ्ट की थी. नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन केएक सूत्र ने कहा, यह बात शरीफ की पड़ोसी देश के प्रति ईमानदार इरादे को दिखाती है.इससे ये भी पता चलता है कि शरीफ मोदी के गिफ्ट को कितनी अहमियत देते हैं. बात सहीहै, भरोसा भी कर रहे हैं. लेकिन क्या है कि हमें बार बार 1999 याद आ जाता है. फरवरीमें लाहौर समझौता हुआ था और मई में करगिल. कुर्सी शरीफ भाई के पास ही थी. तो इस बारटोपी मत पहनाना नवाज जी. वैसे बता दें कि शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेटीमेहरूनिसा की शादी हुई है मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट चौधरी मुनीर के बेटे रहील मुनिरसे. रविवार को उनका दावते-वलीमा था. इस प्रोग्राम में करीब 2,000 मेहमान शामिल हुएजिनमें सऊदी अरब से आए कुछ VVIP मेहमान भी थे. सूत्रों ने बताया कि UAE और ब्रिटेनमें भी अगले महीने दावते वलीमा होगा क्योंकि शरीफ फैमिली के कुछ दोस्त लाहौर नहीं आपाए.