नवाज़ शरीफ मोदी का गुलाम भाई ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा पाकिस्तान के लोगों काकहना है. पाकिस्तान में #NawazModiKaGhulam वाला हैशटैग बह रहा था. ऐसे जैसे सिंधुका पानी. पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ दोतरफा चाल चलने के चक्कर में अपने घर में हीघिर गए हैं. चाल, चलना और चक्कर...वाह अनुप्रास. एक तरफ तो वो अपनी आर्मी को कहतेहैं कि आतंकियों के खिलाफ एक्शन लो. वहीं दूसरी तरफ बुरहान वानी को हीरो बताते हैं.अबकी बार (नॉट मोदी सरकार) तो उन्हें घर के लोग ही गरियाने लगे. मोदी से यारी क्योंपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं इमरान खान. ऐसे मत पढ़ो जैसे पहली बार पता चलाहो. पहले पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते थे. अब पाकिस्तान में केजरीवाल हो गए हैं.आए दिन धरने पे बैठते हैं. कम ही लोग जानते हैं क्रिकेट इनने अन्ना हजारे से सीखाथा. खैर जो भी हो हमें क्या. हुआ ये कि इमरान खान ने आज ट्विटर पर नवाज़ शरीफ पेधावा बोल दिया. और दो ट्वीट दागे. इस ट्वीट में इमरान खान का कहना है. ‘नवाज़ शरीफको इंडिया में खुद के और पूरे फैमिली के बिज़नस इंटरेस्ट का खुलासा करना चाहिए. साथही इंडियन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियां बढ़ाने का भी आरोप लगाया. एक बातबताएं, हमारे वहां वाले कहते हैं मोदी की एक जेब में अंबानी हैं, एक में अडानी,विरोधी लोग कह सकते हैं अब पतलून की जेब में नवाज़ भी हैं. हें हें हें. जबरन न हंसोचाट पंच था. इमरान ने कहा है कि नवाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को वरोंग सिग्नल दिए.मोदी से हेम-छेम रखने की वजह से पाकिस्तान आज दुनिया में अलग-थलग होने की कगार परहै. एक लाइन पहले Wrong गलत लिखा है, कैसे पढ़ते हैं आप लोग? इमरान ने नवाज शरीफ औरउनकी फैमिली को करप्शन में गले तक डूबा हुआ बताया. और बोला ये लोग पाकिस्तानी अवामके पैसों पर अय्याशी कर रहे हैं. क्या अय्याशी में विटामिन सी होता है. #MaarnaMatइमरान खान के इस ट्वीट को उनके पॉलिटिकल पंखों ने लपक लिया. और स्टार्ट कर दिया#NawazModiKaGhulam के हैशटैग के साथ ट्वीट करना. इन लोगों ने इतना ट्वीट उड़ेला किकुछ ही देर में #NawazModiKaGhulam का हैशटैग पाकिस्तान में नंबर वन पर ट्रेंड करनेलगा. एक पाकिस्तानी ट्विटराटी (कुछ लोग ट्विटराती कहते हैं, हमको वो लासिआया हुआ सालगता है. हम राटी लिखब) माहा सिद्दकी ने ट्वीट किया कि जब हमारी सरकार हीप्रो-इंडिया है तो हम इंडिया से जंग कैसे कर सकते हैं. कुल मिलाकर बात ये है किनवाज़ शरीफ और उनकी सरकार की उनके देश में ही थू-थू होने लगी है. इधर विपक्षीपार्टियां नवाज शरीफ सरकार पर निकम्मा होने का आरोप लगा रही हैं. (Hawwww निकम्मा?पाकिस्तान में क्या कर रहा है?) ;) तो उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने ही बगावत काचरस फूंक दिया है. बात ये है कि दिनों-दिन नवाज़ का प्रेशर बढ़ ही रहा है. प्रेशरपॉलिटिकल है. इधर भारत-पाक सरहद पर हो रहे खून-खराबे के बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी नेभी उन पर प्रेशर बनाया है. जिसके लिए उन्होंने आर्मी को आतंकियों के खिलाफ कारवाईकरने के लिए भी कहा था. अंत में नोस्टैल्जिया हेतु.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य ने की है