अंतरिक्ष में ये क्या चमक रहा है जिसे देख पृथ्वीवासियों की आंखें 'जगमगा' उठी हैं?
स्याह आसमान में तारों के बीच लाल-नारंगी से मकौड़े जैसा एक आकार. केंद्र में गुलाबी और इर्द-गिर्द नारंगी. कॉमेंट सेक्शन में सभी के कॉमेंट्स 'अद्भुत', 'ऑसम' और 'सुंदर' के लहजे के हैं.

US की स्पेस एजेंसी NASA ने ‘रेड स्पाइडर नेबुला’ की ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं कि दुनिया दंग रह गई. स्याह आसमान में तारों के बीच लाल-नारंगी से मकौड़े जैसा एक आकार. केंद्र में गुलाबी और इर्द-गिर्द नारंगी.
रेड स्पाइडर नेबुला, धरती से 3000 लाइट-ईयर्स दूर है. धनु नक्षत्र (Saggitarius) में.
ऐसा क्या ख़ास है?सर्वप्रथम, दो बातें. नेबुला क्या है? गैस और डस्ट का एक बड़का बादल, जो अंतरिक्ष में तारों के बीच तैरता रहता है. नक्षत्र माने? तारों का एक समूह, जो रात के आकाश में एक पैटर्न या चित्र बनाता हुआ दिखाई देता है. तारामंडल भी कहते हैं.
अच्छा, एक और बात. लाइट-ईयर्स या प्रकाश वर्ष क्या है? सामान्यतः ईयर या वर्ष समय का माप है, मगर स्पेस के टर्म्स लाइट-ईयर्स दूरी का माप है. बहुत-बहुत दूरी का. एक प्रकाश वर्ष मतलब लगभग 9 ट्रिलियन किलोमीटर.
ये भी पढ़ें - 'बिग बैंग' से पहले यूनिवर्स में क्या था? नई रिसर्च में आई 'डार्क मैटर' बनने की कहानी
NASA ने इस आकार की वजह बताई है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है,
रेड स्पाइडर नेबुला में एक तारा सबसे गर्म तारों में से एक गिना जाता है. ये अपने आस-पास की गैस को गर्म करता है, जिससे 100 अरब किलोमीटर ऊंची शॉकवेव बनती हैं. ये तरंगें इस छवि में दिखाई देने वाली मकड़ी के पैर जैसी चाप बनाती हैं.
कुछ ही दिनों पहले शेयर की गई इस पोस्ट को क़रीब छह लाख लाइक मिले हैं और कई यूज़र्स ने कॉमेंट सेक्शन में अपना विस्मय लिखा है. सभी कॉमेंट्स 'अद्भुत', 'ऑसम' और 'सुंदर' के लहजे के हैं. कुछ-एक कॉमेंट्स आप देख लीजिए.

ये भी पढ़ें - हम सबके मुंह से निकला 'Wow' असल में आया कहां से? एलियंस का सिग्नल था या कुछ और?
NASA इस तरह की दंग कर देने वाली तस्वीरें जारी करता रहता है. जनता विस्मय से भर जाती है, क्योंकि ये बस सुंदर तस्वीरें नहीं हैं. इनसे हमारा परिचय अंतरिक्ष की दूरस्थ चीज़ों से होता है. इनमें से कितनी ही तस्वीरें मानव इतिहास का हिस्सा बन गई हैं.
वीडियो: तारीख: स्पेस में चलने वाली पेन काम कैसे करती है? क्यों खर्च करने पड़े करोड़ों रूपए?

