एचडी कुमारस्वामी ने नरेंद्र मोदी के फिटनेस चैलेंज का जवाब दे दिया है
कुमारस्वामी भी बात को इधर-उधर घुमाने में उस्ताद निकले.
Advertisement

मोदी ने कुमारस्वामी को फिटनेस चैलेंज दिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 67 साल की उम्र में भी एकदम फिट हैं. वो योग और अपनी फिटनेस को लेकर बड़े सजग रहते हैं. उन्होंने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज भी स्वीकार किया. साथ ही नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी को ऐसा चैलेंज दिया.
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर का चलाया फिटनेस चैलेंज अभी भी ट्रेंड में है. विराट कोहली ने पीएम मोदी को नॉमिनेट किया था जिसपर मोदी ने जल्द ही अपनी फिटनेस वीडियो डालने की बात कही थी. आज वो वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पर डाल दी. वीडियो 1.48 मिनट की है.
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि,
ये भी पढ़ें- #FitnessChallenge में क्या आप इन जरूरी लोगों को शामिल कर पाएंगे मंत्री जी? नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली का ये चैलेंज मान लिया है मिलिंद सोमन को जानते हैं न, अब उनकी मां से मिलिए! फिटनेस चैलेंज इन लड़कियों ने भी दिया है, किसी नेता में दम नहीं है कि उसे कबूल करे वीडियो-प्रधानमंत्री मोदी के भाई कबाड़ बेचते हैं , जानिए मोदी के पूरे परिवार की कहानी
ये मेरे सुबह के एक्सरसाइज के क्षण हैं. योग के अलावा मैं पंचतत्वों पृथ्वी, जल, आग्नि, वायु और आकाश से प्रेरणा लेकर बने ट्रेक पर वॉक करता हूं. साथ ही सांस की एक्सरसाइज भी करता हूं.
अपनी वीडियो डालने के साथ ही उन्होंने कुछ लोगों को नॉमिनेट किया. सबसे पहला नाम कर्नाटक के नए-नवेले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का. दूसरा नाम कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा का. साथ ही सभी IPS अफसर, खासतौर पर 40 साल की उम्र से ज्यादा वाले अधिकारियों को मोदी ने फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया.Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018
I am delighted to nominate the following for the #FitnessChallenge: Karnataka’s CM Shri @hd_kumaraswamy. India’s pride and among the highest medal winners for India in the 2018 CWG, @manikabatra_TT. The entire fraternity of brave IPS officers, especially those above 40. — Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018कुमारस्वामी भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने तुरंत पीएम मोदी के ट्वीट का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि,
प्रिय नरेंद्र मोदी जी, मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मेरे स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने के लिए शुक्रिया. मैं मानता हूं कि शारिरिक फिटनेस हम सब के लिए जरूरी है और मैं इस काम का स्वागत करता हूं. योग और ट्रेडमिल मेरे रोजाना के वर्कआउट में शामिल हैं. अभी मैं अपने राज्य के विकास की सेहत को ज्यादा चिंतित हूं और इसके लिए आपका साथ चाहता हूं.
राजनीति में आने से पहले कुमारस्वामी एक्शन फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रह चुके हैं. ऐसे में वो बातों को घुमाना जानते हैं. इसलिए उन्होंने अपने फिटनेस की कोई वीडियो अपलोड करने की जगह राज्य के विकास की बात कर दी.Dear @narendramodi ji I am honoured& thankU very much for d concern about my health I believe physical fitness is imptnt for all&support d cause. Yoga-treadmill r part of my daily workout regime. Yet, I am more concerned about devlpment fitness of my state&seek ur support for it.
— CM of Karnataka (@CMofKarnataka) June 13, 2018
ये भी पढ़ें- #FitnessChallenge में क्या आप इन जरूरी लोगों को शामिल कर पाएंगे मंत्री जी? नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली का ये चैलेंज मान लिया है मिलिंद सोमन को जानते हैं न, अब उनकी मां से मिलिए! फिटनेस चैलेंज इन लड़कियों ने भी दिया है, किसी नेता में दम नहीं है कि उसे कबूल करे वीडियो-प्रधानमंत्री मोदी के भाई कबाड़ बेचते हैं , जानिए मोदी के पूरे परिवार की कहानी

