25 तारीख को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काबुलमें थे और अचानक नवाज शरीफ को बर्थडे विश करने पाकिस्तान चले गए. कहा गया कि बर्फकी सिल्ली टूट गई है और पड़ोसी मुल्क से दोस्ती की स्टोरी शुरू करके मोदी ने'पाथब्रेकिंग' काम किया है. सुषमा ने लिखा, 'दैट्स लाइक अ स्टेट्समैन.' लेकिन सोशलमीडिया है गुरु खखोरू लोगों की जगह. लोग पुराना वीडियो खोज लाए कि देखो मोदी पहलेक्या कहते थे पाकिस्तान से रिश्ते के बारे में. ये वीडियो उन लोगों ने ज्यादा चलायाजिन्हें 'आदर्श लिबरल' कहा जाता है. आम आदमी पार्टी गुजरात के फेसबुक पेज ने भी इसेशेयर किया. इस वीडियो में मोदी कहते हैं, 'पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देनाचाहिए. ये लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए.' इंटरनेशनल प्रेशर के सवाल पर वह कहतेहैं, 'ये उल्टी गंगा क्यों चल रही है, मैं हैरान हूं जी. पाकिस्तान हमको मार के चलागया. और हमारे मंत्री जी अमेरिका चले गए, रोने लगे ओबामा ओबामा, ये हमको मार के चलागया, बचाओ. ये कोई तरीका होता है क्या.' दैट्स लाइक अ स्टेट्समैन सर.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/AAPGujarat/videos/712450548866576/"] वैसे एकवीडियो और है फिजाओं में. अटल का जन्मदिन भी देश में एकदिवसीय राष्ट्रीय त्योहार बनगया है. अटल ट्रेंड में थे, तभी एक नया वीडियो सामने आया. जिसमें अटल खड़े हैं औरमोदी लगभग दौड़ते हुए आते हैं और गर्दन झुकाकर उनसे चिपट जाते हैं. इसे बीजेपी केऑफिशियल फेसबुक पेज से शेयर किया गया. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/BJP4India/videos/1108369569203565/?pnref=story&__mref=message_bubble"]आ हा हा! जैसे कोई कल का बाल स्वयंसेवक हो, जो शाखा प्रमुख को रेस्पेक्ट और प्यारभरी झप्पी दे रहा हो. इसे वे लोग ज्यादा शेयर कर रहे हैं जिन्हें इंटरनेट लैंग्वेजमें 'भक्त' कहते हैं. मोदी का अटल प्रेम इसमें दिख रहा है. पर शेयर करने वाले बंधुचाहते हैं कि इसे अटल के मोदी प्रेम की तरह देखा जाए और इसके आधार पर 'राजधर्म'वाला मशहूर वीडियो भुला दिया जाए. https://www.youtube.com/watch?v=6_vAgb364Ikवैसे एक वीडियो और है. नरेंद्र मोदी नवयुवक की तरह नाच रहे हैं, अटल बिहारी वाजपेयीके हाथ पकड़कर. किसी चुनाव में जीत का जश्न मन रहा है शायद. रिपीट करके देखिएगा,सिर्फ 13 सेकेंड का वीडियो है. https://www.youtube.com/watch?v=M80erY_Z868