The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Narendra Modi accepts defeat with humility, congratulates Congress, KCR and Mizo National Front

हारने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी फकीरी वाली बात कही

MP में जीतने के लिए 116 सीटें चाहिए थीं. PM मोदी ने ठीक 116 शब्द कहे...

Advertisement
pic
12 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018, 04:26 AM IST)
Img The Lallantop
11 दिसंबर, 2018 को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का नतीज़ा आया. सबसे ज़्यादा मामला फंसा मध्य प्रदेश में. कभी बीजेपी आगे, कभी कांग्रेस आगे. फाइनल रिज़ल्ट 12 दिसंबर की सुबह आया है. सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 116 सीटों का बहुमत किसी पार्टी को नहीं मिला है (फोटो: नरेंद्र मोदी, ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
साल था 1987. फिल्म आई थी- इजाज़त. इसके एक गाने में गुलज़ार ने हमें गिनती सिखाई थी-
116 चांद की रातें...
31 कैलेंडर बाद. साल 2018. 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ने अपने तरीके से हमें ये 116 की गिनती सिखाई है. मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कम से कम इतनी सीटें चाहिए होती हैं. न कांग्रेस, न बीजेपी, दोनों यहां तक पहुंची नहीं. हां, लेकिन संयोग देखिए कि बीजेपी को एक और ही तरीके से 116 का ये मैजिक नंबर मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने पांच राज्यों के असेंबली इलेक्शन में हारने के बाद बैक-टू-बैक तीन ट्वीट किए. इन तीनों ट्विट्स को जोड़ दें, तो कुल शब्द थे 116.
प्रधानमंत्री आमतौर पर चुनावी मामलों से जुड़ी चीजों में इतने विनम्र दिखते नहीं, जितने वो इन ट्वीट्स में थे. बड़ी गरिमा, बड़े बड़प्पन से उन्होंने हार स्वीकार की. हार कबूलते हुए 'मी' नहीं, 'वी' लिखा. फिर कांग्रेस को जीत की बधाई भी दी. तेलंगाना जीतने वाले KCR को और मिजोरम फ़तेह करने वाले मिज़ो नैशनल फ्रंट (MNF) को भी शुभकामनाएं दीं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जुटकर मेहनत करने के लिए सलाम भी किया. और फिर दार्शनिक साइड दिखाते हुए लिखा:
हार और जीत तो ज़िंदगी का हिस्सा हैं.
वोटों की गिनती शुरू होने के 24 घंटे से भी ज्यादा वक़्त बाद, 12 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जाकर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का फाइनल रिज़ल्ट जारी किया.
वोटों की गिनती शुरू होने के 24 घंटे से भी ज्यादा वक़्त बाद, 12 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जाकर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का फाइनल रिज़ल्ट जारी किया.

क्या लिखा प्रधानमंत्री मोदी ने? PM मोदी ने अंग्रेजी में ट्वीट किया. हम उसका हिंदी तर्जुमा बता रहे हैं-
पहला ट्वीट: हम जनाधार को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. मैं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों का शुक्रगुज़ार हूं. उन्होंने हमें इन राज्यों की सेवा का मौका दिया था. इन राज्यों की बीजेपी सरकार ने बिना थके लोगों की भलाई के लिए काम किया.
दूसरा ट्वीट: कांग्रेस को जीत की बधाई. तेलंगाना में इतनी बड़ी जीत हासिल करने के लिए KCR गारू को बधाई. मिज़ोरम में इतनी प्रभावशाली जीत के लिए मिज़ो नैशनल फ्रंट (MNF) को भी बधाई.
तीसरा ट्वीट: बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमारे परिवार ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए दिन-रात जुटकर काम किया. मैं उनकी अथक मेहनत के लिए उन्हें सलाम करता हूं. हार और जीत तो ज़िंदगी का हिस्सा हैं. आज के नतीज़े लोगों की सेवा करने के हमारे संकल्प को और मज़बूत करेंगे. हम भारत के विकास के लिए हम और मेहनत से काम करेंगे.
बीजेपी ने तीन राज्यों में सत्ता गंवाई नवंबर और दिसंबर महीने में पांच राज्यों की विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिज़ोरम और तेलंगाना. इन पांचों में से एक में भी बीजेपी नहीं आई. इनमें से तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार थी. इन तीन में से दो राज्य- छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से सत्ता में थी बीजेपी. मिज़ोरम में कांग्रेस की सरकार थी, मगर वो हार गई. जीतने वाली MNF, वैसे तो केंद्र में NDA का हिस्सा है, मगर मिज़ोरम के अंदर उसकी और बीजेपी की कोई दोस्ती नहीं थी.
प्रधानमंत्री ने विनम्रता दिखाई, बड़ा अच्छा लगा 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये पहली बार हुआ है, जब बीजेपी ने इतने सारे राज्य एक साथ गंवाए हैं. 2014 का आम चुनाव और उसके बाद हुए तमाम चुनाव, सब में बीजेपी ने मोदी की फेस वैल्यू पर जीतने की कोशिश की है. एक मध्य प्रदेश अपवाद है. क्योंकि वहां मोदी नहीं, शिवराज थे फैक्टर. बीजेपी की जीत के लिए भी और हार के लिए भी. इस लिहाज़ से मोदी के ट्वीट ज़्यादा अहमियत रखते हैं. इसलिए भी कि प्रधानमंत्री आमतौर पर अपने विरोधियों के लिए बेहद आक्रामक और कड़वा अंदाज़ दिखाते हैं. खासतौर पर चुनाव के दौर में तो वो और भी ज़्यादा नाटकीय हो जाते हैं. कई बार लगता है कि उन्हें याद ही नहीं कि वो प्रधानमंत्री के ओहदे पर हैं. इसीलिए PM का इतनी विनम्रता दिखाना अच्छी बात है.


इलेक्शन रिज़ल्ट के बीच क्या कह रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी?
MP और राजस्थान में पेच फंस गया है!
चुनावों के रिज़ल्ट में सबसे ज़्यादा खराब हालत रमन सिंह की ही हुई है

Advertisement

Advertisement

()